Black magic Murder
Black magic murder बडवानी : सेंधवा अंधे कत्ल मामले में पुलिस का खुलासा पूजा पाठ जादू टोने की शंका में सरपंच पति ने दी थी। महिला की सुपारी, हत्यारों ने महिला की जगह दूसरी महिला की कर दी। हत्या पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार सेंधवा 17 नवंबर को घर के बाहर महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने उसे हत्या मानकर जांच प्रारंभ की थी।
सेंधवा ग्रामीण थाना परिसर में एसडीओपी कुंदन सिंह मंडलोई ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी। महिला की हत्या की भूमिका में कुमार पिता लिमड़िया, सुलीन पिता आपसिंग, रवि पिता शांतिलाल व दीपु उर्फ दीपक पिता राजू कि संदिग्ध भूमिका है।
Black magic murder सूचना पर ग्रामीण थाना पुलिस द्वारा घेराबंदी कर चार आरोपियों को कुमार के घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ बताया की जो पूर्व सरपंच कुमार है। उसके तीन लोगों को ₹300000 में बानुबाई नामक महिला को जान से मारने की सुपारी दी थी। लेकिन घटना वाली रात बनुबाई जिस स्थान पर सोती है उस जगह पर बूटी बाई जो कि मेहमान आई हुई थी।
सो गई और बूटी बाई की हत्या कर दी गई वही एसडीओपी कुंदन सी मंडल ने बताया कि आरोपी कुमार द्वारा मृतीका का बूटी भाई की भतीजी बानुबाई की सुपारी दी गई थी क्योंकि बानुबाई और आरोपी कुमार की बेटी साथ में रहती थी और पूजा पाठ करती थी 2 वर्ष पूर्व कुमार की बेटी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
आरोपी कुमार का मानना था कि उसकी बेटी को इस महिला द्वारा पूजा पाठ और जादू टोना के माध्यम से पागल कर दिया गया। जिससे उसने आत्महत्या कर ली इसीलिए आरोपी द्वारा ₹300000 में तीनों आरोपी को बानु बाई की सुपारी दी थी। परन्तु घटना वाले दिनांक बानू बाई के स्थान पर बूटी बाई सोई हुई थी और आरोपी द्वारा लकी मारकर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल चारों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।