Punjab DSP Suspended News: नप गया लाठीचार्ज करने वाला DSP.. राज्य सरकार ने जारी निलंबित करने का आदेश, DGP से माँगी गई डिटेल रिपोर्ट..

Ads

Punjab DSP Satbir Singh Bains Suspended News: बरनाला लाठीचार्ज मामले में पंजाब सरकार ने डीएसपी को निलंबित किया, डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच मांगी गई।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 11:17 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 11:23 PM IST

Punjab DSP Suspended News || Image- True Scoop file

HIGHLIGHTS
  • बरनाला लाठीचार्ज मामले में डीएसपी तत्काल प्रभाव से निलंबित।
  • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने सात दिन में रिपोर्ट मांगी।
  • डीजीपी से विस्तृत रिपोर्ट और निष्पक्ष जांच के निर्देश।

चंडीगढ़: पंजाब के बरनाला में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस बल प्रयोग के मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने बरनाला के पुलिस उपाधीक्षक सतबीर सिंह बैंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। (Punjab DSP Suspended News) यह पूरी कार्रवाई राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल की तरफ से मामले का स्वतः संज्ञान लेने के बाद की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सात दिन में मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पूरे मामले की रिपोर्ट सात दिन के भीतर भेजने के निर्देश दिए हैं। हरदीप सिंह गिल ने कहा कि मीडिया में आई खबरों में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होना जरूरी है।

डीजीपी से भी मांगी जानकारी

आयोग ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि वे पुलिस महानिदेशक से विस्तृत रिपोर्ट लेकर आयोग को भेजें। साथ ही इस पूरे मामले में संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए। (Punjab DSP Suspended News) आयोग ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। हरदीप सिंह गिल ने कहा कि इस तरह के मामलों का समाधान बातचीत और मानवीय दृष्टिकोण से किया जाना चाहिए, न कि बल प्रयोग के जरिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उन्होंने कहा कि यदि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पूरे मामले की लगातार निगरानी करेगा, ताकि प्रभावित सफाई कर्मचारियों को न्याय मिले और जवाबदेही तय की जा सके।

 

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की

जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली

प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज

मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

डीएसपी को क्यों निलंबित किया गया?

उत्तर: सफाई कर्मचारियों पर कथित लाठीचार्ज और बल प्रयोग के मामले में कार्रवाई हुई।

आयोग ने राज्य सरकार से क्या मांगा है?

उत्तर: सात दिन में निष्पक्ष जांच और विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।

डीजीपी को क्या निर्देश दिए गए हैं?

उत्तर: मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आयोग को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।