Reported By: NAND KISHOR PAWAR
,Betul News | Photo Credit: IBC24
बैतूल: Betul News जिला जेल के महिला सेल में हत्या के आरोप में बंद एक विचाराधीन महिला बंदी द्वारा चूड़ी पीसकर खाकर आत्म हत्या करने के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। बंदी महिला को गंभीर हालत में जेल प्रहरियों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया है। महिला बंदी के हालत चिंता जनक बनी हुई है उसे आगे के उपचार के लिए भोपाल रिफर किया जा रहा है।
Betul Latest News जेल प्रभारी योगेश शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार महिला बंदी का नाम पूनम पति राजू उईके है। बंदी महिला को 17/12/2025 को हत्या के आरोप में जिला जेल दाखिल किया गया था आज उन्हें महिला सेल से बंदी के आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी लगी थी महिला सेल में जाने के बाद बंदी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने हाथ मे पहने जाने वाली चूड़ी के कुछ टुकड़ों को पीस कर खा लिया था उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस मामले की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन जगदीश घोरे ने बताया कि जिला जेल से दो जेल प्रहरी द्वारा एक महिला बंदी को उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसके पेट से एक नीला द्रव्य निकल था साथ ही खून के साथ कुछ कांच के टुकड़े भी निकले है महिला की हालत नाजुक बनी है उसे आगे के उपचार के लिए रिफर किया जायेगा