Bhind District Hospital Accident: जिला अस्पताल में खौफनाक मंजर, इलाज के बीच गिरा सीलिंग का मलबा, मची चीख-पुकार
Bhind District Hospital Accident: जिला अस्पताल में खौफनाक मंजर, इलाज के बीच गिरा सीलिंग का मलबा, मची चीख-पुकार
Bhind District Hospital Accident/Image- AI Generated File
- एसएनसीयू वार्ड में अचानक सीलिंग गिरने से अस्पताल में अफरा-तफरी
- महिलाएं और नवजात शिशु घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
- प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, पुरानी बिल्डिंग को कारण बताया गया
भिंड: Bhind District Hospital Accident जिला अस्पताल भिंड में स्तिथ एसएनसीयू वार्ड में उस समय चीख पुकार मच गई, जब एसएनसीयू वार्ड में अचानक छत की सीलिंग भरभराकर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं अपने भर्ती नवजात शिशु को स्तन पान करा रही थी, घटना में महिलाएँ और नवजात शिशु घायल हो गए। सभी घायल महिलाओं को अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, वहीं घायल नवजात शिशु को एसएनसीयू वार्ड में सुरक्षित स्थान पर डॉक्टरो की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन से सिविल सर्जन डॉ आर एन राजौरियामौके पर पहुँचे उन्होंने घटना की जानकारी ली। तदुपरांत एसडीएम अखिलेश शर्मा एवं सीएसपी निरंजन राजपूत सहित शहर कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश शाक्य एवं देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह भी घटना स्थल पहुँचे सभी। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेते हुए घायलों के हालचाल जाना और घटना की जाँच के आदेश दिए।
वहीं सिविल सर्जन डॉ आर एन राजौरिया ने बताया कि पुरानी बिल्डिंग होने के कारण छत की सीलिंग गिर जाने से दुर्घटना हुई है। महिलाओं को मामूली चोटें आई है जिनका उपचार किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कोई भी बड़ी घटना को नकारते हुए कहा कि ईश्वर की कृपा से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है महिलाओं समेत नवजात शिशु सुरक्षित है। डॉक्टरो की देखरेख में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :
- Gwalior Murder News: इस बात से इनकार करना पड़ा भारी, आधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी
- D Sudhakar Death News: 66 साल की उम्र में इस कैबिनेट मंत्री का निधन, फेफड़ों के संक्रमण ने ली जान, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप
- RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा
- Vande Bharat: ED की कार्रवाई.. सियासी पारा हाई! मान के मंत्री की गिरफ्तारी, पंजाब में तनाव भारी, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
- Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Facebook


