Korba Murder News: छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात! यहां नर्सरी में खून से सनी मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप
Korba Murder News: छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात! यहां नर्सरी में खून से सनी मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप
Korba Murder News/Image Source: IBC24
- कोरबा की नर्सरी में युवक का खून से लथपथ शव मिला
- हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड जांच में जुटे
- पुलिस सीसीटीवी और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है
कोरबा। Korba Murder News: कोरबा दर्री मुख्यमार्ग स्थित बरपारा कोहड़िया क्षेत्र में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे नर्सरी के भीतर युवक की रक्तरंजित लाश मिली। शव के आसपास और नर्सरी परिसर में कई जगह खून फैला होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान बसंत पटेल निवासी सोनसरी, पामगढ़ के रूप में हुई है।
इंडस्ट्रीज में काम करता था मृतक
बताया जा रहा है कि वह सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर किसी इंडस्ट्रीज (Korba Murder News) में काम करता था। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एएसपी लखन पटले भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
हत्या की आशंका
नर्सरी के भीतर फैले खून और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या (Korba Murder News) वहीं की गई है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
ये भी पढ़ें :
- Gwalior Murder News: इस बात से इनकार करना पड़ा भारी, आधा दर्जन बदमाशों ने मिलकर युवक को दी दर्दनाक मौत, इलाके में फैली सनसनी
- D Sudhakar Death News: 66 साल की उम्र में इस कैबिनेट मंत्री का निधन, फेफड़ों के संक्रमण ने ली जान, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
- Raipur Tonhi Case: टोनही के शक में दंपति की जान लेने की कोशिश! चाकू की नोंक पर करवाया ऐसा काम, राजधानी के इस इलाके में वारदात से हड़कंप
- RR vs GT Today Match Highlight: राजस्थान रॉयल्स की गुजरात के खिलाफ शर्मनाक हार.. फिर खामोश रहा सूर्यवंशी का बल्ला, जानें कितने रनों से GT ने पछाड़ा
- Vande Bharat: ED की कार्रवाई.. सियासी पारा हाई! मान के मंत्री की गिरफ्तारी, पंजाब में तनाव भारी, क्या जांच की आंच कुछ और बड़े चेहरों तक भी पहुंचेगी?
- Guna Cow Death Case: दो पेड़ों के बीच लटका मिला गौ माता का शव, देखकर कांप उठे ग्रामीण, इस जगह से सामने आई दहला देने वाली वारदात

Facebook


