Bhind Car-Bus Accident News: सड़क हादसों में 8 की दर्दनाक मौत.. यहां कार-बस की टक्कर के बाद मच गई चीख-पुकार, सामने आया खौफनाक मंजर..

Bhind Car-Bus Accident News: भिंड जिले में एनएच-719 पर बस और ईको कार टक्कर, चार की मौत, सात घायल, दो गंभीर ग्वालियर रेफर।

Bhind Car-Bus Accident News: सड़क हादसों में 8 की दर्दनाक मौत.. यहां कार-बस की टक्कर के बाद मच गई चीख-पुकार, सामने आया खौफनाक मंजर..

Bhind Car-Bus Accident News || Image- File PIC

Modified Date: February 21, 2026 / 12:08 pm IST
Published Date: February 21, 2026 11:27 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंधे मोड़ पर भीषण सड़क हादसा
  • चार लोगों की मौके पर मौत
  • सात घायल, दो की हालत गंभीर

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड जिले में बारात छोड़कर ग्वालियर लौट रही बस ने ईको कार को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हैं। गोहद चौराह थाना अंतर्गत छीमका के पास हादसा हुआ। (Bhind Car-Bus Accident News) घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसा गोहद चौराहा थाना अंतर्गत छींमका गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर रात 2.30 बजे हुआ।

एम्बुलेंस से अस्पताल रिफर किये गये घायल (Bhind Sadak Hadsa News)

गोहद चौराहा थाना प्रभारी मनीष धाकड़ के अनुसार, ईको वैन ग्वालियर से सवारियों को लेकर भिंड की ओर आ रहा था, जबकि बस भिंड से ग्वालियर की ओर जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों को एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया। घायलों का ग्वालियर में इलाज जारी है।

खतरनाक मोड़ बनी हादसे की वजह (Madhya Pradesh Road Accident News)

टीआई ने बताया कि अभी दो मृतकों की पहचान हुई है। इनके नाम अतुल शिवहरे निवासी फूप और जगदीश भदौरिया निवासी स्योड़ा गांव अकोड़ा है। (Bhind Car-Bus Accident News) बाकी के शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों का पता लगाने के लिए दस्तावेजों और वाहन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। जिस जगह हादसा हुआ, वहां अंधा मोड़ है। हादसे की जांच जारी है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

घायलों की हुई पहचान (Bhind Car and Bus Collision Today)

इस हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान केतु पुत्र संतोष (10) निवासी ग्राम मोरोली, संतोष पुत्र कल्याण (37) निवासी ग्राम मोरोली, प्रदीप पुत्र रामप्रकाश (22) निवासी चतुर्वेदी नगर भिंड, मेवाराम पुत्र बाबूराम (61) निवासी धार का पुरा गोहद, रमलाक्खन पुत्र भागीरथ (59) निवासी मेहगांव, मीरा पत्नी सुरेंद्र (61) निवासी भिंड तथा सुखवीर पुत्र श्री (50) निवासी कल्याणपुरा भिंड के तौर में हुई है।

 

कानपुर में तालाब में जा गिरी कार

कानपुर देहात जिले में एक वैन सड़क किनारे एक तालाब में जा गिरी, जिससे दो वर्षीय लड़के सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि औरैया जिले का रहने वाला यह परिवार शुक्रवार शाम कल्याणपुर में एक रिश्तेदार के घर एक समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था, तभी जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर शिवली के सवई गांव के पास यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता अग्निहोत्री (55), उनकी बेटी हिमांशी अग्निहोत्री (30) और उनके दो वर्षीय पोते शिव अग्निहोत्री के रूप में की है। (Bhind Car-Bus Accident News) इस निजी वैन में 11 लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वैन सड़क किनारे तालाब में जा गिरी और धीरे-धीरे गहरे पानी में डूब गयी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown