Ladli Behna Yojana Installment 2026 : कल आएगा खुशियों का मैसेज! 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, खातों में आएंगे इतने रुपये

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे।

Ladli Behna Yojana Installment 2026 : कल आएगा खुशियों का मैसेज! 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा,  खातों में आएंगे इतने रुपये

Ladli Behna Yojana Installment 2026 / Image Source : FILE

Modified Date: April 11, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: April 11, 2026 9:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 12 अप्रैल को आएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त
  • 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होगी राशि
  • CM मोहन यादव आष्टा से करेंगे ट्रांसफर और विकास कार्यों का लोकार्पण

भोपाल : Ladli Behna Yojana Installment 2026  मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। कल यानी12 अप्रैल रविवार को लाड़ली बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की क़िस्त आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यदव कल सीहोर ज़िले के आष्टा में 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रू से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे साथ ही 84 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

लाड़ली बहनों के खाते में आज आएगा पैसा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है। Cm Dr. Mohan Yadav News अब पात्र हितग्राही महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है । योजना में जून 2023 से दिसंबर 2025 तक मासिक आर्थिक सहायता की 31 किश्तों का नियमित रूप से अंतरण किया जा चुका है। जनवरी 2026 में योजना की 32वीं किश्त का लाड़ली बहनों के खातों में अंतरण किया जायेगा।

महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में (ladli behna yojana) आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया गया है। आगामी समय में योजना की हितग्राही महिलाओं को विभिन्न रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.