BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

भोपाल मेट्रो को लेकर पहले दिन दिखा लोगों में खासा उत्साह

भोपाल मेट्रो को लेकर पहले दिन दिखा लोगों में खासा उत्साह

भोपाल मेट्रो को लेकर पहले दिन दिखा लोगों में खासा उत्साह
Bhasha
Published: 21 Dec 2025 | 10:04 pmModified: 21 Dec 2025 | 10:04 pm

(तस्वीरों के साथ)

भोपाल, 21 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो सेवा के पहले व्यायसायिक दिन लोगों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने इस दौरान उम्मीद जताई कि इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी बल्कि यातायात जाम से भी राहत मिलेगी।

मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह नौ बजे एम्स स्टेशन से मेट्रो का पहला वाणिज्यिक फेरा शुरू हुआ और शाम छह बजे तक 5,731 लोगों ने सफर का आनंद लिया।

उन्होंने कहा कि लोग सुबह से ही अपने परिवार के सदस्यों के साथ टिकट के लिए कतारों में खड़े हो गए।

इससे पहले, शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 7.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर सुभाष नगर स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया था।

इसके साथ ही भोपाल इंदौर के बाद मध्यप्रदेश का दूसरा और देश का मेट्रो सुविधा वाला 26वां शहर बन गया।

राव सिंह नामक एक यात्री ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा कि इससे न केवल समय की बचत होगी ही, बल्कि पैसे भी बचेंगे और यातायात जाम से भी मुक्ति मिलेगी।

चेतन नाम के एक अन्य यात्री ने कहा कि उसे बहुत खुशी हो रही है कि उसका शहर भी अब मेट्रो की सूची में शामिल हो गया है।

अक्षय नाम के एक युवा ने कहा कि मेट्रो सेवा की शुरुआत से कार्यालय आने-जाने वालों को बहुत राहत मिलेगी।

यात्रा के दौरान कुछ लोगों को मेट्रो ट्रेन के अंदर और स्टेशनों पर सेल्फी और फोटो लेते देखा गया।

कुछ लोगों ने उम्मीद जताई कि भोपाल मेट्रो कॉरिडोर से शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात सुचारु होगा और प्रदूषण में कमी आएगी।

भोपाल मेट्रो परियोजना की अनुमानित लागत 10,033 करोड़ रुपये है, जबकि पहले खंड पर 2,225 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

भाषा सं ब्रजेन्द्र राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: भोपाल मेट्रो को लेकर पहले दिन दिखा लोगों में खासा उत्साह

People also search for:metroMPmp metro

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am