इंदौर में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में आग से 10 कार खाक

इंदौर में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में आग से 10 कार खाक

इंदौर में ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में आग से 10 कार खाक
Modified Date: June 11, 2024 / 01:16 pm IST
Published Date: June 11, 2024 1:16 pm IST

इंदौर (मध्यप्रदेश), 11 जून (भाषा) इंदौर में मंगलवार को तड़के एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में आग लगने से 10 कार जल कर खाक हो गईं। घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) सुशील दुबे ने बताया कि पलासिया चौराहे के नजदीक एक ऑटोमोबाइल शोरूम में आग लगी जहां 55 गाड़ियां खड़ी थीं।

दुबे ने बताया, ‘अग्निकांड में 10 कार खाक हो गईं। घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।’

एएसआई ने बताया कि अग्निकांड पर करीब 10 घंटों की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है।

भाषा हर्ष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में