Beauty Parlour Sex Racket Bhopal : ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली बहनों के केस में बड़ा खुलासा, लड़कियों को ऐसे बनाया जाता था गुलाम , पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे एक संगठित सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मामले में दो सगी बहनों अमरीन और आफरीन समेत उनके सहयोगी चंदन यादव को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार के दलदल में धकेला जाता था और उन्हें अन्य शहरों तक ले जाया जाता था।

Beauty Parlour Sex Racket Bhopal :  ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली बहनों के केस में बड़ा खुलासा, लड़कियों को ऐसे बनाया जाता था गुलाम , पढ़ें पूरी इनसाइड स्टोरी

Sex Racket Busted In Mathura/ Image Source : IBC24/ FILE

Modified Date: March 11, 2026 / 11:33 pm IST
Published Date: March 11, 2026 11:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल के बागसेवनिया इलाके में संगठित सेक्स नेटवर्क का खुलासा।
  • आरोपी बहनों पर 5–7 लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने का आरोप।
  • पुलिस फरार आरोपियों और बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी।

भोपाल : Beauty Parlour Sex Racket Bhopal मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में धर्मांतरण, दुष्कर्म और देह व्यापार से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सगी बहनों, अमरीन और आफरीन, तथा उनके सहयोगी चंदन यादव उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की परतें जैसे-जैसे खुल रही हैं, इसमें शामिल आपराधिक नेटवर्क और भयावह तौर-तरीकों का पता चल रहा है।

ब्यूटी पार्लर की अड़ में सेक्स रैकेट

दरअसल जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी सगी बहनें एक ब्यूटी पार्लर की आड़ में अपना संगठित सेक्स नेटवर्क चला रही थीं। Bhopal Crime News पीड़ितों का गंभीर आरोप है कि ये बहनें अब तक करीब पांच से सात लड़कियों को देह व्यापार के दलदल में धकेल चुकी हैं। इनका काम करने का तरीका बेहद शातिर था, ये सबसे पहले लड़कियों को बच्चों की देखरेख के नाम पर अपने घर में नौकरी पर रखती थीं, जिसके बाद उन्हें महंगी पार्टियों में ले जाकर जाल में फंसाती थीं। यदि कोई लड़की विरोध करती, तो उसे बदनामी का डर दिखाकर चुप करा दिया जाता था।

अहमदाबाद और मुंबई में भी करते थे देह व्यपार

पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि अमरीन और आफरीन का यह गिरोह एमडी ड्रग्स की तस्करी में भी लिप्त है। Religious Conversion Case इस नेटवर्क में आरोपी चंदन यादव भी शामिल था, जिसने इन बहनों के संपर्क में आने के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और उनके साथ ही रहता था। पीड़ित लड़कियों को केवल भोपाल तक ही सीमित नहीं रखा जाता था, बल्कि उन्हें अहमदाबाद और मुंबई भी ले जाया जाता था। वहाँ ‘यासिर’ नाम का एक व्यक्ति उन्हें स्पा सेंटर में नौकरी का झांसा देकर जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर करता था।

जाँच में जुटी पुलिस

इन आपराधिक गतिविधियों के बीच पुलिस अब इस बात की भी गहन जांच कर रही है कि क्या इस पूरे परिवार के संबंध भोपाल के ‘ईरानी डेरे’ के आपराधिक तत्वों से हैं। bhopal prostitution racket  पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका को भी खंगाल रही है, जिनमें मुख्य आरोपियों का मौसेरा भाई बिलाल जो फिलहाल फरार है और चानू उर्फ हाशिम रजा शामिल हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.