Bhopal Groom Arrested : शादी के मंडप में मचा हड़कंप! दुल्हन के वरमाला डालने से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहना दी हथकड़ी, एक्शन का कारण जानकर रह जाएंगे हक्का-बक्का

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी के मंडप से दूल्हे की गिरफ्तारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोहेफिजा पुलिस ने आकाश उर्फ भूरा हड्डी को एक पुजारी के अपहरण और 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक आपराधिक गैंग भी चलाता था, जिसमें युवतियां भी शामिल थीं।

Bhopal Groom Arrested : शादी के मंडप में मचा हड़कंप! दुल्हन के वरमाला डालने से पहले पुलिस ने दूल्हे को पहना दी हथकड़ी, एक्शन का कारण जानकर रह जाएंगे हक्का-बक्का

Bhopal Groom Arrested / Image Source : screengrab

Modified Date: March 11, 2026 / 11:15 pm IST
Published Date: March 11, 2026 11:04 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में शादी के मंडप से दूल्हे की गिरफ्तारी, पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप।
  • आरोपी आकाश उर्फ भूरा हड्डी पर पुजारी के अपहरण और 10 लाख फिरौती मांगने का आरोप।
  • पुलिस के मुताबिक आरोपी 'इल्लीगल' नाम की गैंग चलाता था, जिसमें युवतियां भी शामिल थीं।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शादी के मंडप से दूल्हे की गिरफ्तारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोहेफिजा पुलिस ने आकाश उर्फ भूरा हड्डी नामक युवक को उसके ही शादी से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक पुजारी के अपहरण और उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का गंभीर आरोप है। दूल्हे के वेश में पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

हड्डी की गैंग में युवतियां भी शामिल

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी भूरा हड्डी शहर में ‘इल्लीगल’ नाम से कुख्यात बदमाशों की एक गैंग चलाता था, जिसमें युवतियां भी शामिल थीं। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह कुछ दिन पहले ही एक हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आया था। इस मामले में पुलिस ने भूरा हड्डी के साथ उसके चार सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।

गैंग के अन्य लोगों की तलाश जारी

फ़िलहाल पकड़े गए आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है, जहाँ उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। कोहेफिजा पुलिस अब गैंग के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.