khargone Well Incident : निर्मोही माँ का खौफनाक कांड! 20 दिन के नवजात समेत 3 बच्चों को इस वजह से उतार दिया मौत के घाट, पूरी सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक किसान के खेत में बने कुएं से तीन मासूम बच्चों के शव बरामद हुए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बच्चों को उनकी ही मां ने कुएं में फेंक दिया था और बाद में खुद भी नवजात के साथ कूदकर आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

khargone Well Incident : निर्मोही माँ का खौफनाक कांड! 20 दिन के नवजात समेत 3 बच्चों को इस वजह से उतार दिया मौत के घाट, पूरी सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

khargone Well Incident / Image Source: file

Modified Date: March 11, 2026 / 10:39 pm IST
Published Date: March 11, 2026 10:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कुएं से तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से सनसनी।
  • पुलिस के अनुसार मां ने ही बच्चों को कुएं में फेंककर हत्या की।
  • घटना के बाद महिला ने नवजात के साथ खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या की कोशिश की।

खरगोन: khargone Well Incident  मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच एक किसान के खेत में स्थित कुएं से तीन बच्चों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस ने तीनों बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एक साथ तीनों बच्चों का शव बरामद

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला खरगोन जिले के सनावद थाना क्षेत्र के ग्राम मलगांव और भौमवाडा के बीच का है। Mother kills children khargone यहां मलगांव के किसान मुकेश भमोरिया के खेत में मजदूरी करने के लिए एक परिवार अपने तीन बच्चों के साथ आया था। इसी दौरान खेत में बने कुएं में तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों में करण और अर्जुन शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब ढाई साल से चार साल बताई जा रही है, जबकि एक बच्चा महज 20 दिन का नवजात था।

हत्या के बाद खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

इस घटना को लेकर एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि आरोपी मां ने पहले चार साल और ढाई साल के बच्चों को कुएं में फेंक दिया। Mp Crime News  इसके बाद उसने अपने 20 दिन के नवजात बच्चे के साथ खुद भी कुएं में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से तीनों मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि घटना के बाद महिला घबरा गई और रस्सी के सहारे कुएं से बाहर निकल आई। उस समय उसका पति कालूराम खेत में गेहूं कटाई की मजदूरी करने गया हुआ था। पुलिस के अनुसार, महिला ने बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या की कोशिश की थी।

मानसिक रूप से परेशान थी महिला

जांच में यह भी सामने आया है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला नानी बाई को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले में आगे की पूछताछ की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.