Bhopal BJP Councillor Arvind Verma Fight : बीच सड़क BJP पार्षद का हाई वोल्टेज ड्रामा! पत्नी संग मिलकर रेस्टोरेंट संचालक के साथ ये हरकत करने के लगे आरोप , VIDEO हुआ वायरल

Ads

भोपाल के 5 नंबर मार्केट में बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा और एक रेस्टोरेंट संचालक के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 02:57 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 02:59 PM IST

Bhopal BJP Councillor Arvind Verma Fight

HIGHLIGHTS
  • 5 नंबर मार्केट में बीजेपी पार्षद और रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद हुआ।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • हबीबगंज थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

भोपाल : Bhopal BJP Councillor Arvind Verma Fight :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 5 नंबर मार्केट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा और उनकी पत्नी पर एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस पूरे विवाद के बाद सड़क पर हुए हाई वोल्टेज ड्रामे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्टोरेंट संचालक पर मार-पिट के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा विवाद 5 नंबर मार्केट को विस्थापित किए जाने की बात को लेकर शुरू हुआ था। Bhopal High Voltage Drama इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा, उनकी पत्नी और रेस्टोरेंट संचालक के बीच बहस बढ़ गई, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों ही पक्षों के बीच बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ, जिसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया जो अब इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है।

दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज

इस हाई वोल्टेज हंगामे और मारपीट की घटना के बाद मामला थाने पहुंच गया है। हबीबगंज थाना पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है और दोनों ही पक्षों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

. मामला कहां का है?

यह मामला भोपाल के 5 नंबर मार्केट का है।

विवाद किसके बीच हुआ?

: बीजेपी पार्षद अरविंद वर्मा, उनकी पत्नी और एक रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद हुआ।