Saryu River Beer Party Viral Video: अयोध्या में शर्मनाक हरकत, सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, दबोचे गए तीन आरोपी

Ads

Saryu River Beer Party Viral Video: अयोध्या में शर्मनाक हरकत, सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, दबोचे गए तीन आरोपी

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 03:29 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 03:30 PM IST

Saryu River Beer Party Viral Video: अयोध्या में शर्मनाक हरकत, सरयू नदी में नाव पर बीयर-मटन पार्टी का वीडियो वायरल, दबोचे गए तीन आरोपी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • अयोध्या में सरयू नदी के बीच नाव पर कथित Beer-Mutton पार्टी का वीडियो वायरल
  • वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा

अयोध्या। Saryu River Beer Party Viral Video: हमारे देश में नदियों को माता का दर्जा दिया गया है। लेकिन इन्हीं में से एक माँ सरयू नदी की मर्यादा के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित माँ सरयू की अविरल धारा के बीच नाव पर बीयर (Beer Party Viral Video) और मटन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रह है।

वीडियो वायरल होने के बाद दबोचे गए तीन आरोपी

वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आई और लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद, जितेंद्र निषाद समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो (Saryu River Beer Party Viral Video) गुप्तारघाट का है, जहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मां सरयू की अविरल धारा में स्नान करते हैं। भक्तों की आस्था ठेस पहुंचाने वाली इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि निषाद समुदाय के चार युवक नाव पर बैठकर बीयर और मटन पार्टी कर रहे हैं। सभी युवक गुप्तारघाट के बताए जा रहे हैं। जिन पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

वीडियो में एक युवक कहते दिख रहा है कि आज बहुत दिनों बाद दोस्तों के साथ बकरा पार्टी किया। बहुत ही मजा आया। युवक आगे कहते नजर आ रहा है कि ऐसे ही पार्टी हर महीने, दो महीने में होती रहे। इधर वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश है। (Saryu River Beer Party Viral Video)

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

 

वायरल वीडियो कहां का बताया जा रहा है?

यह वीडियो अयोध्या के गुप्तारघाट क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?

वीडियो में कुछ युवक नाव पर बैठकर कथित तौर पर बीयर और मटन पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है?

पुलिस ने लवकुश निषाद, राजकुमार निषाद और जितेंद्र निषाद सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या मामले की जांच जारी है?

हां, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।