Bhopal Ex Girlfriend Attack : बीच सड़क एक्स गर्लफ्रेंड को देखकर बेकाबू हुआ सिरफिरा आशिक! कर दिया ऐसा कांड, CCTV में कैद हुई करतूत

Ads

भोपाल के छोला मंदिर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों पहले रिश्ते में थे, लेकिन अलग होने के बाद विवाद बढ़ गया था। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 09:21 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 09:25 AM IST

Bhopal Ex Girlfriend Attack / Image Source ; screngrab

HIGHLIGHTS
  • एक्स गर्लफ्रेंड को रास्ते में रोककर कथित हमला करने का आरोप
  • युवती और बीच-बचाव करने आई बहन भी घायल
  • पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

भोपाल : Bhopal Ex Girlfriend Attack :   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ शंकर नगर इलाके में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका (Ex-Girlfriend) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी और युवती पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन अलग होने के बाद दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी। यह पूरी वारदात वहाँ लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।

रास्ते में रोककर शुरू की कहासुनी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने रास्ते में युवती को रोका और उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और युवती के चेहरे, गर्दन, पीठ और हाथों पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।Chhola Mandir Bhopal Ex Girlfriend Attack  उसने युवती को सड़क पर दौड़ाकर निशाना बनाया।

पीड़िता की माँ पर भी बोला हमला

Shankar Nagar Bhopal CCTV Video इस दौरान जब पीड़िता की बहन उसे बचाने के लिए बीच में आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। जब मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी, तो आरोपी जाते-जाते पीड़ित युवती को जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से फरार हो गया।इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

इन्हें भी पढ़ें :