Aaj Ka Panchang 4 June 2026 : बन रहा है ग्रहों का बड़ा संयोग! जानें कौन सा समय बदलेगा आपकी किस्मत और कब रहेगा राहुकाल का खतरा

4 जून 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा रहा है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। चंद्रमा का धनु से मकर राशि में गोचर और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव दिन को और भी महत्वपूर्ण बना रहा है। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त बेहद फलदायी रहेगा, जबकि राहुकाल में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Aaj Ka Panchang 4 June 2026 : बन रहा है ग्रहों का बड़ा संयोग! जानें कौन सा समय बदलेगा आपकी किस्मत और कब रहेगा राहुकाल का खतरा
Modified Date: June 4, 2026 / 06:53 am IST
Published Date: June 4, 2026 6:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज चतुर्थी तिथि रहेगी और रात 11:30 बजे के बाद पंचमी शुरू होगी
  • चंद्रमा धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, श्रवण नक्षत्र का प्रभाव रहेगा
  • अभिजीत मुहूर्त शुभ कार्यों के लिए उत्तम, राहुकाल में कार्य टालने की सलाह

Aaj ka Panchang : Aaj Ka Panchang 4 June 2026 हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें दिन के शुभ और अशुभ समय की सटीक जानकारी देता है। आज यानी 4 जून 2026, दिन गुरुवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो रात 11:30 बजे तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि की शुरुआत होगी। आज का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति देव और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

क्या है आज के शुभ मुहूर्त ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज कई महत्वपूर्ण ग्रहों और नक्षत्रों का अद्भुत संयोग बन रहा है। Today Panchang In Hindi आज उत्तराषाढा नक्षत्र तड़के 03:41 बजे तक रहेगा, जिसके बाद श्रवण नक्षत्र की शुरुआत होगी। पंचांग के मुताबिक आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य वृषभ राशि में विराजमान रहेंगे। आज के दिन गुरु ग्रह को मजबूत करने वाले उपाय अपनाने से समाज में मान-सम्मान, उच्च पद और आर्थिक सफलता मिलती है। शुभ कार्यों के लिए आज सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक ‘अभिजीत मुहूर्त’ रहेगा, जिसे बेहद फलदायी माना जाता है।

राहुकाल का समय

Rahukaal Time Today जहाँ एक ओर आज कई शुभ मुहूर्त हैं, वहीं दूसरी ओर दिन के अशुभ समय का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 02:04 बजे से शाम 03:48 बजे तक ‘राहुकाल’ रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल के दौरान किसी भी नए या मांगलिक कार्य की शुरुआत करना वर्जित माना गया है। इसके अलावा, आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में है, इसलिए आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा बेहद जरूरी हो, तो पंचांग के नियमों और उपायों का पालन करके ही घर से निकलें।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.