Ambikapur Crime News : सुबह-सुबह दिखा ऐसा मंजर! पेड़ पर इस हालत में मिले युवक-युवती, देखकर उठे कई सवाल

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के शव पेड़ से फंदे पर लटके मिले हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने के कारण मौत की असली वजह अभी रहस्य बनी हुई है।

Ambikapur Crime News : सुबह-सुबह दिखा ऐसा मंजर! पेड़ पर इस हालत में मिले युवक-युवती, देखकर उठे कई सवाल

Ambikapur Crime News / Imagee Source : FILE / AI

Modified Date: June 4, 2026 / 07:35 am IST
Published Date: June 4, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • अंबिकापुर के सरगवा क्षेत्र में युवक-युवती के शव पेड़ से लटके मिले
  • मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, मौत पर सस्पेंस बरकरार
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अंबिकापुर: Ambikapur Crime News :  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ उदयपुर थाना इलाके के सरगवा क्षेत्र में एक युवक और युवती की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई पाई गई है। इस दोहरे शव के मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

मिली जानकारी के अनुसार,आशंका जताई जा रही है दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस को मौके पर या मृतकों के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके कारण मौत की असली वजहों को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।

मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू

Chhattisgarh Love Affair Suicide फिलहाल, उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की बारीक जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से सरगवा इलाके में मातम का माहौल है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.