Bhopal Contaminated Water Supply Issue : इंदौर हादसे से नहीं जागा प्रशासन! राजधानी में घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी, लोग बोले- नलों से आ रहा सीवेज

भोपाल के वार्ड-85 स्थित झरनेश्वर कॉलोनी के रहवासी दूषित पानी की सप्लाई से परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि पिछले एक साल से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे पहले भी बच्चों के बीमार होने के मामले सामने आ चुके हैं। कई शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर अब लोग टैंकर से पानी मंगाने को मजबूर हैं।

Bhopal Contaminated Water Supply Issue : इंदौर हादसे से नहीं जागा प्रशासन! राजधानी में घरों तक पहुंच रहा गंदा पानी, लोग बोले- नलों से आ रहा सीवेज
Modified Date: June 15, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: June 15, 2026 2:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल की झरनेश्वर कॉलोनी में दूषित और बदबूदार पानी सप्लाई होने का आरोप।
  • स्थानीय लोगों का दावा- पिछले एक साल से जारी है समस्या।
  • नई पाइपलाइन के सीवेज लाइन से जुड़ने की आशंका, लोग टैंकर के पानी पर निर्भर।

भोपाल : Bhopal Contaminated Water Supply Issue  इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के बाद भी भोपाल जिला प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। राजधानी भोपाल के वार्ड 85 के झरनेश्वर कॉलोनी के लोगों को अभी भी दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है, ऐसा नहीं है इस बात की जानकारी स्थानीय प्रशासन या नगर निगम को नहीं है। स्थानीय लोगों की तरफ से कई बार इसको लेकर शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पिछले एक साल से आ रहा था गंदा पानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक साल से इसी तरह का पानी आ रहा है। पिछ्ले साल इसी पानी के पीने से कई बच्चों को पीलिया हो गया था। Indore Water Deaths Administration Negligence हाल ही में नर्मदा लाइन डाली गई है जिससे पानी पानी टंकी तक पहुंचता है, वहां से घरों में सप्लाई किया जा रहा है। सुबह सुबह नलों से जो पानी आ रह है।

नई लाइन सीवेज से मिल गई

वह बेहद गंदा और बदबूदार है यही कारण है कि लोग अब टैंकर से पानी मांगा रहे है। लोगो का मानना है कि जो नई लाइन डाली गई है वह कही सीवेज से मिल गई है। जिसके चलते है दूषित पानी आ रहा है। सीवेज की हालत भी यह है कि चैंबर पूरी तरीके से लबालब है या तो सीवर का पानी सड़कों पर बह रह है या इमारतों के बेसमेंट में भर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.