Bhopal MBBS Student Suicide News: पहले MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, अब मकान मालिक ने भी उठाया खौफनाक कदम, राजधानी का ये मामला पढ़कर आप रह जाएंगे दंग

Bhopal MBBS Student Suicide News: राजधानी भोपाल में एमबीबीएस छात्रा रोशनी के सुसाइड मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस केस में छात्रा के मकान मालिक विजय राठौर ने भी देर रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मामले की जांच और जटिल हो गई है।

Bhopal MBBS Student Suicide News: पहले MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, अब मकान मालिक ने भी उठाया खौफनाक कदम, राजधानी का ये मामला पढ़कर आप रह जाएंगे दंग

bhopal suicide/ image source: ibc24

Modified Date: May 10, 2026 / 04:32 pm IST
Published Date: May 10, 2026 4:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में मामला और उलझा
  • मकान मालिक ने भी सुसाइड
  • पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Bhopal MBBS Student Suicide News:  भोपाल: राजधानी भोपाल में एमबीबीएस छात्रा रोशनी के सुसाइड मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस केस में छात्रा के मकान मालिक विजय राठौर ने भी देर रात कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और मामले की जांच और जटिल हो गई है।

Bhopal MBBS Suicide: मालिक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए

मृतक मकान मालिक की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि छात्रा के सुसाइड मामले को लेकर परिजनों और पुलिस की लगातार पूछताछ और प्रताड़ना से परेशान होकर उनके पति ने यह कदम उठाया। आरोप है कि पुलिस उन्हें कई-कई घंटे तक थाने में बैठाकर पूछताछ करती थी।

इसके साथ ही मृतक की पत्नी ने यह भी कहा कि छात्रा के परिजन अक्सर घर आकर उन पर कई तरह के आरोप लगाते थे और झूठे केस में फंसाने की धमकी देते थे, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में था।
इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी

गौरतलब है कि फरवरी महीने में एमबीबीएस छात्रा रोशनी ने अपने किराए के कमरे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने पढ़ाई के दबाव को कारण बताया था। हालांकि, छात्रा के परिजनों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि वह एक मजबूत और बहादुर लड़की थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकती। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले ही एसआईटी का गठन किया था, जो अभी भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।