Nashik Earthquake News : रात के बाद सुबह फिर कांपी धरती! लगातार भूकंप के झटकों से नासिक में मचा हड़कंप, घरों में आई दरारें… जानें अभी क्या हैं हालात
महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार सुबह 5:33 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इससे एक रात पहले भी 4.3 तीव्रता का झटका आया था। लगातार कंपन से कई इलाकों में अफरा-तफरी मची और कुछ मकानों व दुकानों में दरारें आने की सूचना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
Nashik Earthquake News
- रविवार सुबह नासिक में 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।
- इससे पहले शनिवार रात करीब 10 बजे 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।
- प्रशासन ने लगातार भूकंपीय गतिविधियों को देखते हुए अलर्ट जारी रखा है।
नासिक : Nashik Earthquake News : देश के विभिन्न हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं और मौसम के बदलते मिजाज के बीच महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सुबह 5:33 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 मापी गई। राहत की बात यह रही कि सुबह आए इन हल्के झटकों से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
कल रात भी आया था भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि इससे पहले शनिवार 8 अगस्त की रात करीब 10 बजे भी क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का तेज भूकंप आया था। Earthquake Today News इसका केंद्र महाराष्ट्र और गुजरात सीमा के समीप जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया।
घर और मकानों में आई दरार
सुरगाणा, डिंडोरी, पेठ और नासिक शहर के पंचवटी जैसे इलाकों में अचानक हुए कंपन से छतों, दरवाजों और लिफ्ट के हिलने से अफरा-तफरी मच गई। लगातार आ रहे इन झटकों के कारण कुछ ग्रामीण व शहरी इलाकों में मकानों व दुकानों की दीवारों पर दरारें आ गई हैं, हालांकि किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अलर्ट मोड़ में प्रशासन
नासिक में बीते एक हफ्ते से जारी इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। नासिक के कलेक्टर आयुष प्रसाद ने स्थिति का जायजा लेते हुए नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है।
EQ of M: 4.3, On: 08/08/2026 22:00:59 IST, Lat: 20.424 N, Long: 73.682 E, Depth: 5 Km, Location: Nashik, Maharashtra.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/4fwyQRouS7— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर बन रहे ‘द्विपुष्कर’ और ‘हर्षण’ योग में करें यह एक अचूक साधना, मिलेगा “वाजपेय” यज्ञ का महापुण्य!
- Subsidy Scheme For Fishermen: मछली पालने वाले किसानों को बड़ा तोहफा!… अब इस चीज की खरीदी पर सरकार देगी 70 प्रतिशत की छूट, जानिए कैसे ले सकते हैं लाभ
- Sagar Cyber Fraud News : शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा, फिर ऐसा फंसा शख्स कि उड़ गए होश! करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा

Facebook


