Gwalior Road Accident Today: एक झटके में उजड़ गई कई परिवारों की खुशियां, सड़क पर ही मचा कोहराम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक, किया मुआवजे का ऐलान

Gwalior Road Accident Today: एक झटके में उजड़ गई कई परिवारों की खुशियां, सड़क पर ही मचा कोहराम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक, किया मुआवजे का ऐलान

Gwalior Road Accident Today: एक झटके में उजड़ गई कई परिवारों की खुशियां, सड़क पर ही मचा कोहराम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक, किया मुआवजे का ऐलान

Gwalior Road Accident Today | Photo Credit: AI

Modified Date: August 18, 2026 / 11:11 am IST
Published Date: August 18, 2026 10:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर
  • 8 लोगों की मौत
  • सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

लखनऊ: Gwalior Road Accident Today मध्यप्रदेश के ग्वालियर-भिंड मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। (Bhind Road Accident) इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। (Road Accident Today) हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छिमका चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश के लखमीपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और ग्वालियर के चिनोर से धान लगाने का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे।

Gwalior Road Accident Today घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रत्येक परिवार को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मध्य प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर मृतकों के शवों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। साथ ही घायल मजदूरों के बेहतर इलाज के लिए लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

धान की रोपाई के लिए गए थे मजदूर

दअरसल, ग्वालियर चिनोर में ठेकेदार रजनीश धान लगाने के लिए 4 अगस्त को करीब 30 मजदूरों को लक्ष्मीपुर जिले के रहने वाले मजदूरों को लेकर आया था। काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर सोमवार रात एक लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे के बाद जैसे ही वाहन गोहद चौराहे थाने के पास छिमका चौराहे पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर तक जा गिरे। जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त मजदूर गहरी नींद में सोए हुए थे। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई। मौके पर 5 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। 25 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान तीन और मजदूरों की मौत हो गई। कुल मिलाकर ठेकेदार सहित इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक और घायल सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लक्ष्मीपुर जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। यह लोग 4 अगस्त से चिनोर क्षेत्र में धान लगाने का काम कर रहे थे। काम खत्म कर वह अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

गोहद चौराहा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।