Bhopal Murder Case : मोहब्बत में बेवफाई नहीं, मिली मौत.. आशिक ने पूरे परिवार के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा इस तरह मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

भोपाल में पानी की टंकी में बक्से में मिली 23 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या उसके प्रेमी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bhopal Murder Case : मोहब्बत में बेवफाई नहीं, मिली मौत.. आशिक ने पूरे परिवार के साथ मिलकर प्रेमिका को उतारा इस तरह मौत के घाट,  वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Modified Date: February 13, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: February 13, 2026 10:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में पानी की टंकी से बक्से में मिली युवती की लाश।
  • प्रेमी ने परिवार के साथ मिलकर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार।
  • विवाद और पैसों की मांग को लेकर बढ़ा था मामला।

भोपालBhopal Murder Case  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पानी की टंकी के भीतर बक्से में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 23 साल की सिया की हत्या उसके प्रेमी समीर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी, उसके भाई, बहन और माँ को गिरफ्तार कर लिया है।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सिया और समीर की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली, लेकिन समीर ने सिया से यह सच छुपाया कि वह पहले से शादीशुदा है। जब सिया को सच्चाई पता चली, तो उसने समीर पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया।

5 लाख की डिमांड और ब्लैकमेलिंग

सिया ने शादी न करने के बदले समीर से 5 लाख की मांग शुरू कर दी। पैसे न देने पर सिया उसे जेल भेजने की धमकी देती थी। Bhopal Crime News  इसी विवाद के चलते 9 फरवरी को दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद समीर ने गला घोंटकर सिया को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद समीर ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने भाई और बहन की मदद ली। मंगलवार की रात उन्होंने सिया की लाश को एक बक्से में बंद किया और उसे पानी की टंकी में फेंक दिया। कुछ दिनों बाद जब टंकी से बदबू आने लगी, तब स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश हुआ।

सिया की भी हो चुकी थी तीन शादी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 23 साल की सिया खुद भी पहले से विवाहित थी और महाराष्ट्र व राजस्थान में उसकी तीन शादियां हो चुकी थीं। Bhopal Murder Case   फिलहाल पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी समीर सहित उसके परिवार के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.