बयानों की ‘बमबारी’… कौन किस पर भारी ? MP में जुबानी जंग में कौन किससे आगे ?
बयानों की 'बमबारी'... कौन किस पर भारी ? 'Bombardment' of statements... Who is heavy on whom? Who is ahead of whom in the war of words in MP?
भोपाल । मध्य प्रदेश की मौजूदा सियासत चुनावी संग्राम के ईर्द-गिर्द ही है। एक दूसरे पर वार पलटवार जारी है। जुबानी जंग में खुद को मजबूत और विरोधी को चारो खाने चित्त करने की आजमाइश हो रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने अब कांग्रेस को एक्सपायर इंजेक्शन बता दिया है। उनका कहना कि कांग्रेस को देश को अकेले चलो का संदेश दिया। चुघ के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व दर दर भटक रहा। कांग्रेस में न नीति है न नेता हैं, न स्थायित्व है न गट्स है। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस के इंजेक्शन ने बीजेपी का इलाज किया है उसको लेकर अब बीजेपी के नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है।
read more : BJP में किन लोगों को मिलेगा विधानसभा का टिकट? खुद भाजपा अध्यक्ष ने किया खुलासा
कांग्रेस का कहना है कि, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से कांग्रेस के इंजेक्शन ने बीजेपी का इलाज किया है उसको लेकर अब बीजेपी के नेताओं का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। तीन चार महीने बाद मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी बीजेपी की बड़ी हार होने वाली है और 2024 में भी दिल्ली में बीजेपी की विदाई होने वाली है। इसलिए इस तरीके की बातें कर रहे हैं।

Facebook


