CM Dr. Mohan Yadav on Team India Victory : टीम इंडिया की जीत पर झूम उठे सीएम डॉ. मोहन यादव, वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरी टीम की तारीफ में कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है।

CM Dr. Mohan Yadav on Team India Victory : टीम इंडिया की जीत पर झूम उठे सीएम डॉ. मोहन यादव, वर्ल्ड कप जीत के बाद पूरी टीम की तारीफ में कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

शह मात The Big Debate / Image Source : x

Modified Date: March 8, 2026 / 11:39 pm IST
Published Date: March 8, 2026 11:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी टीम इंडिया को बधाई।
  • कहा– यह पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल।
  • खिलाड़ियों के अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम की सराहना।

भोपाल :  CM Dr. Mohan Yadav on Team India Victory मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा T-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैच देखने के पश्चात मैच के विजयी क्षण में उल्लास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत इस विजय का हकदार था।

” बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है “

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेटर सर्वश्रेष्ठ थे और सर्वश्रेष्ठ हैं। वे वर्ल्ड चैम्पियन की तरह ही खेले, एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र प्रेम के भाव के साथ खेलते हुए खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल होते हैं। वर्ष 2024 में लगभग 2 वर्ष पूर्व भी भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था। आज न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने क्रिकेट के इतिहास में पुनः गौरवशाली अध्याय जोड़ दिया है। यह बहुत हर्ष और गर्व का क्षण है।

सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने भी जिस राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया और खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया है वो बेमिसाल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को भी श्रेष्ठ खिलाड़ियों के चयन के लिए हार्दिक बधाई दी है। डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंडया, अर्शदीप, किशन और संजय सैमसन और टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छे खेल के साथ सूझबूझ का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिकेट सहित सभी खेलों और खिलाड़ियों का हौसला निरंतर बढ़ाया है। भारत के जांबाज, प्रतिभाशाली और राष्ट्र का मान बढ़ाने वाले क्रिकेट खिलाड़ियों को पूरा राष्ट्र बधाई दे रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.