शह मात The Big Debate: चूक गए नरोत्तम, आशुतोष ही ‘सर्वोत्तम’! उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान होते ही बढ़ी सियासी सरगर्मी, दतिया में भाजपा ने क्यों उतारा नया चेहरा?

Datia By Election News: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा की तरफ से आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।

शह मात The Big Debate: चूक गए नरोत्तम, आशुतोष ही ‘सर्वोत्तम’! उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान होते ही बढ़ी सियासी सरगर्मी, दतिया में भाजपा ने क्यों उतारा नया चेहरा?

Datia By Election News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: July 10, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: July 10, 2026 11:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है।
  • उपचुनाव के लिए भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का नाम काट दिया।
  • नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने उनके समर्थकों में नाराजगी है।

Datia By Election News: भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी के एक वर्ग में नाराजगी सामने आई है। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। इसी बीच जानकारी के अनुसार दतिया भाजपा के जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं कई अन्य पदाधिकारी भी नाराजगी के चलते अपने पद छोड़ने की तैयारी में बताए जा रहे हैं।

Datia By Election News: इस विधानसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम की चर्चा थी। पूरी उम्मीद थी कि, पिछले चुनाव में मिली हार के बाद नरोत्तम मिश्रा को इस उप चुनाव में टिकट देकर पार्टी विधासनसभा के लिए मौक़ा देगी, हालाँकि अब जो नाम सामने आया है वह सभी के लिए चौंकाने वाला है। वहीं पार्टी के इस फैसले से नाराज नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने भाजपा दफ्तर में नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा भी किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.