Jabalpur Sex Racket Busted: न्यायधानी के इस मकान में चल रहा था ‘जिस्मफरोशी’ का धंधा.. परिवार के लोग ही चला रहे थे सेक्स रैकेट, जानें कितने गिरफ्तार..

Jabalpur Major Sex Racket Busted: जबलपुर में पुलिस ने कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, छह लोग हिरासत में, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी।

Jabalpur Sex Racket Busted: न्यायधानी के इस मकान में चल रहा था ‘जिस्मफरोशी’ का धंधा.. परिवार के लोग ही चला रहे थे सेक्स रैकेट, जानें कितने गिरफ्तार..

Jabalpur Major Sex Racket Busted || Image- File Photo

Modified Date: July 10, 2026 / 11:42 pm IST
Published Date: July 10, 2026 11:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा।
  • छह लोग पुलिस हिरासत में लिए गए।
  • नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी।

जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े ठिकाने का पर्दाफाश किया है। (Jabalpur Major Sex Racket Busted) पुलिस की टीम यह कार्रवाई अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी स्थित पन्नी मोहल्ले में की है। एक रिहायशी मकान में लंबे समय से देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कुल छह लोग हिरासत में

शिकायत मिलने के बाद जोन-3 की एएसपी अनु बेनीवाल की अगुवाई में महिला थाना पुलिस की टीम ने प्लानिंग के तहत छापा मारा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर कथित तौर पर आपत्तिजनक गतिविधियां चल रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल छह लोगों को हिरासत में लिया। इनमें मकान में रहने वाले मां, पिता और बेटे के अलावा तीन ग्राहक शामिल हैं।

छापे के दौरान पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। (Jabalpur Major Sex Racket Busted) प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि मां, पिता और बेटा मिलकर इस अवैध गतिविधि का संचालन कर रहे थे। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुलिस ने शुरू की दूसरे लोगों की भूमिका की जाँच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री

बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान

सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown