AICC Member Ashok Singh Resigns: चुनाव से पहले UP में कांग्रेस को तगड़ा झटका.. इस AICC मेंबर ने छोड़ा ‘हाथ का साथ’.. राहुल गांधी को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान

AICC Member Ashok Singh Resigns in Uttar Pradesh: 35 साल बाद कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा, पार्टी में उपेक्षा और राहुल गांधी को गुमराह करने का आरोप।

AICC Member Ashok Singh Resigns: चुनाव से पहले UP में कांग्रेस को तगड़ा झटका.. इस AICC मेंबर ने छोड़ा ‘हाथ का साथ’.. राहुल गांधी को लेकर भी दिया ये बड़ा बयान

AICC Member Ashok Singh Resigns in Uttar Pradesh || Image- ANI News File

Modified Date: July 10, 2026 / 11:03 pm IST
Published Date: July 10, 2026 11:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 35 साल बाद कांग्रेस से इस्तीफा।
  • पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप।
  • राहुल गांधी को गुमराह करने का दावा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य अशोक सिंह ने 35 साल तक पार्टी में रहने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। (AICC Member Ashok Singh Resigns in Uttar Pradesh) इस्तीफे के बाद उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गाँधी को सही जानकारी नहीं मिल रही है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

Image

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

35 सालो तक किया पार्टी का काम

मीडिया से बातचीत में अशोक सिंह ने कहा कि उन्होंने 35 वर्षों तक कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा से काम किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई। लेकिन अब पार्टी में ऐसे लोगों को अहम पद दिए जा रहे हैं, जो केवल एक या दो साल पहले ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उनका कहना है कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

अशोक सिंह ने कहा, “मैंने 35 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया। सवाल यह है कि आज पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता कहां हैं? जो लोग हाल ही में पार्टी में आए हैं, उन्हें बड़ी जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। ऐसे में वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। (AICC Member Ashok Singh Resigns in Uttar Pradesh) मुझे पूरा विश्वास है कि राहुल गांधी को सही स्थिति नहीं बताई जा रही है और उन्हें गुमराह किया जा रहा है।”

मिला था शोकॉज नोटिस, अनुशासनहीनता का आरोप

उन्होंने 9 जुलाई को अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की ओर से उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, जिससे वे बेहद आहत हुए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

दरअसल, 4 जुलाई को जारी नोटिस में अशोक सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। आरोप था कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए आयोजित किया गया था। कांग्रेस ने इसे पार्टी अनुशासन का उल्लंघन माना था। अशोक सिंह ने अपने इस्तीफे में यह भी बताया कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कांग्रेस के लिए कई जिम्मेदारियां निभाईं। (AICC Member Ashok Singh Resigns in Uttar Pradesh) वे राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के सदस्य रहे, युवा कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई और लंबे समय तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता भी रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

मत्स्य पालक ग्रामीण अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा के प्रमुख आधार: सिक्किम के मुख्यमंत्री

बाढ़ प्रभावित वसई-विरार में बिजली आपूर्ति बहाल, दो लाख से अधिक उपभोक्ता थे परेशान

सावरकर को भारत रत्न की मांग संबंधी प्रस्ताव को लेकर भाजपा विधायक ने अपनी ही पार्टी को घेरा

इंडियन बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 3,273 करोड़ रुपये पर

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर पलटा, छह लोग घायल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown