Home » Madhya Pradesh » E-rickshaws have been banned on 12 major routes of Bhopal from today
E Rickshaw Banned News: आज से राजधानी में ई-रिक्शा पर प्रतिबंध.. नहीं दौड़ पाएंगे शहर के इन 12 प्रमुख सड़कों पर, हेवी ट्रैफिक से मिलगी निजात..
Ads
इस संबंध में ई-रिक्शा चालकों को सख्त हिदायत दे दी गई है। इससे पहले जिला कलेक्टर ने ई-रिक्शा पर स्कूल के बच्चों को ले जाने पर रोक लगा दी थी। जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के लिए नए रुट तय किये है।
Bhopal E Rickshaw Banned News: भोपाल: शहर के भीतर सार्वजनिक यात्रा के साधन जैसे ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा की बढ़ती तादात की वजह से आम यातायात चरमरा चुकी है। पूरे दिन सड़कों पर जाम की स्थिति होती है जिससे लोगों को कई तरफ की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालाँकि एक नए फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रशासन ने ई-रिक्शा जैसे वाहनों को शहर के भीतर करीब 12 प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है।
इस संबंध में ई-रिक्शा चालकों को सख्त हिदायत दे दी गई है। इससे पहले जिला कलेक्टर ने ई-रिक्शा पर स्कूल के बच्चों को ले जाने पर रोक लगा दी थी। जिला कलेक्टर के निर्देश के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के लिए नए रुट तय किये है। बताया गया है कि, हफ्ते भर तक रिक्शा वालों को समझाइश दी जाएगी। इसके बाद निर्देशों की अनदेखी करने पर चलनी कार्रवाई की जाएगी।