Face To Face MP: विपक्ष मांगे हिसाब.. CM ने दिया जवाब! देखें सरकार की उपलब्धियों की चमक ज्यादा तेज या फिर विपक्ष के सवालों में धार ज्यादा?

MP Politics : विपक्ष मांगे हिसाब.. CM ने दिया जवाब! देखें सरकार की उपलब्धियों की चमक ज्यादा तेज या फिर विपक्ष के सवालों में धार ज्यादा?

Modified Date: June 11, 2024 / 09:54 pm IST
Published Date: June 11, 2024 9:54 pm IST

MP Politics: भोपाल। चुनाव खत्म होने के बाद अब राज्य की पॉलिटिक्स फिर पटरी पर लौट आई है। मोहन सरकार प्रदेश के मुद्दों पर लौट आई है। तो विपक्ष ने चुनावी वादों का हिसाब लेना शुरू कर दिया है। करीब 6 माह पुरानी सरकार अपने बड़े वादों में से कितने को पूरा कर पाई। वादों का कारवां आखिर कहां तक पहुंचा। ये सवाल विपक्ष उठा रहा है।

Read more: CG Ki Baat: जल गया बलौदाबाजार.. आखिर कौन जिम्मेदार? सत्ता पक्ष हिंसा के लिए सीधे-सीधे कांग्रेस पर लगा रही गंभीर आरोप.. 

ज़ाहिर है… एमपी में लोकसभा चुनाव के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष, अपनी-अपनी बात लेकर जनता के बीच आ चुके हैं। मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप के बाद उत्साहित बीजेपी ने अपने 180 दिन के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा। अगर सरकार अपने 6 माह के काम का हिसाब लिए बैठी है तो कांग्रेस भी अपनी तैयारी के साथ मैदान में है। उसने चुनावी वादों को लेकर सरकार ने 7 तीखे सवाल कर उसे घेरने की कोशिश की।

Read more: By-election in Goa: गोवा में जिला पंचायत उप चुनाव के लिए ‘आप’ उम्मीदवार का नामांकन दाखिल, इंडिया गठबंधन ने समर्थन देने का किया वादा 

MP Politics : साफ है…चुनावी तूफान के बाद अब पूरी सियासत सूबे पर केंद्रित होने वाली है, जिसकी पहली झलक यहां देखने को मिल रही है। पर यहां सवाल ये है कि सरकार की उपलब्धियों की चमक ज्यादा तेज है या फिर विपक्ष के सवालों में ज्यादा धार?

 

 

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में