Chhindwara District Hospital Fire: सुबह-सुबह जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर

Chhindwara District Hospital Fire: सुबह सुबह जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर

Chhindwara District Hospital Fire: सुबह-सुबह जिला अस्पताल में मचा हड़कंप, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर

Chhindwara District Hospital Fire | Photo Credit: IBC24

Modified Date: August 22, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: August 22, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • वॉर्मर मशीन में आग
  • तीन नवजात झुलसे
  • जबलपुर रेफर

छिंदवाड़ा: Chhindwara District Hospital Fire मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां जिला अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन नवजात झुलस गए। जिसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई और सभी घायल बच्चों को तत्काल प्रभाव से जबलपुर रेफर कर दिया गया।

Chhindwara District Hospital Fire मिली जानकारी के अनुसार, आग शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में रखी वॉर्मर मशीन में लगी है। बताया जा रहा है कि स्पार्किंग होने के बाद वॉर्मर मशीन को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी चपेट में आने से तीन नवजात झुलस गए, जिन्हें अस्पताल जबलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

क्या है वॉर्मर मशीन

नवजात बच्चों को जन्म के बाद शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने और गहन देखभाल के लिए वॉर्मर मशीन में रखा जाता है। रात में वॉर्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में अचानक स्पार्किंग हुई, जिसके बाद आग लग गई। आग की चपेट में आने से वार्मर में मौजूद तीनों नवजात गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

नवजात बच्चों की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आए तीनों नवजात की हालात गंभीर बनी हुई है। तत्काल चिकित्सकों और अस्पताल स्टाफ ने बच्चों को वॉर्मर से बाहर निकालकर उपचार शुरू किया गया लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तीनों नवजातों को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।