Kota Student Death: कोटा में 9वीं मंजिल से गिरा JEE का स्टूडेंट, मौके पर दर्दनाक मौत, दो साल से कर रहा था तैयारी, मां के साथ रहता था

Ads

Kota Student Death: कोटा में 9वीं मंजिल से गिरा JEE का स्टूडेंट, मौके पर दर्दनाक मौत, दो साल से कर रहा था तैयारी, मां के साथ रहता था

  • Reported By: Harpreet Kaur

    ,
  •  
  • Publish Date - November 22, 2025 / 12:01 AM IST,
    Updated On - November 22, 2025 / 12:02 AM IST

Kota Student Death/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कोटा में फिर हुआ दर्दनाक हादसा
  • 9वीं मंजिल से गिरा छात्र
  • जेईई की तैयारी कर रहा था

भोपाल: Kota Student Death: कोचिंग हब कोटा में एक और दुखद घटना सामने आई है जहां जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय ईशान पालीवाल के रूप में हुई है जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला था।

कोटा में फिर हुआ दर्दनाक हादसा (JEE preparation student death)

वह अपनी मां के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। यह घटना रॉयल इंपीरिया मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में हुई। ईशान पालीवाल पिछले दो सालों से अपनी मां तारा पालीवाल के साथ किराए के फ्लैट में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 9वीं मंजिल से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना दुर्घटना थी या छात्र ने आत्महत्या की।

Kota Student Death: मृतक छात्र के पिता, विवेक पालीवाल, भोपाल में इंजीनियर हैं और बी2 सिद्धार्थ लेक सिटी, आनंद नगर रायसेन रोड पर रहते हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है। हादसे के बाद से ईशान की मां तारा पालीवाल की हालत बेहद खराब है और वह सदमे में हैं। पुलिस ने बताया कि पिता के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें