Kota Student Death: कोटा में 9वीं मंजिल से गिरा JEE का स्टूडेंट, मौके पर दर्दनाक मौत, दो साल से कर रहा था तैयारी, मां के साथ रहता था
Kota Student Death: कोटा में 9वीं मंजिल से गिरा JEE का स्टूडेंट, मौके पर दर्दनाक मौत, दो साल से कर रहा था तैयारी, मां के साथ रहता था
Kota Student Death/Image Source: IBC24
- कोटा में फिर हुआ दर्दनाक हादसा
- 9वीं मंजिल से गिरा छात्र
- जेईई की तैयारी कर रहा था
भोपाल: Kota Student Death: कोचिंग हब कोटा में एक और दुखद घटना सामने आई है जहां जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान 18 वर्षीय ईशान पालीवाल के रूप में हुई है जो मूल रूप से मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला था।
कोटा में फिर हुआ दर्दनाक हादसा (JEE preparation student death)
वह अपनी मां के साथ किराए के फ्लैट में रहता था। यह घटना रॉयल इंपीरिया मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में हुई। ईशान पालीवाल पिछले दो सालों से अपनी मां तारा पालीवाल के साथ किराए के फ्लैट में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 9वीं मंजिल से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह घटना दुर्घटना थी या छात्र ने आत्महत्या की।
Kota Student Death: मृतक छात्र के पिता, विवेक पालीवाल, भोपाल में इंजीनियर हैं और बी2 सिद्धार्थ लेक सिटी, आनंद नगर रायसेन रोड पर रहते हैं। हादसे की सूचना उन्हें दे दी गई है। हादसे के बाद से ईशान की मां तारा पालीवाल की हालत बेहद खराब है और वह सदमे में हैं। पुलिस ने बताया कि पिता के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होगा एग्जाम
- रेल यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा! अब QR कोड से खुलेगी ऑटो ड्राइवर की पूरी कुंडली, बस करना होगा ये काम, जानिए क्यों GRP ने उठाया यह कदम
- छत्तीसगढ़ में आज से बढ़ गई जमीन की कीमत! नई गाइडलाइन दरें जारी, अब घर खरीदना होगा और महंगा, देखें आपके इलाके के नए रेट

Facebook


