Home » Madhya Pradesh » Love Jihad Case in Bhopal: Muslim girl first trapped him in love trap by hiding her identity
Love Jihad Case in Bhopal: राजधानी में हिंदू लड़के से लव जिहाद, मुस्लिम युवती ने पहचान छिपाकर पहले प्रेमजाल में फंसाया, फिर बनाने लगा इस बात के लिए दबाव
Ads
राजधानी में हिंदू लड़के से लव जिहाद, Love Jihad Case in Bhopal: Muslim girl first trapped him in love trap by hiding her identity
भोपाल: Love Jihad Case in Bhopal: मध्यप्रदेश में धर्मांतरण और लव जिहाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार इस तरह मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब राजधानी भोपाल के एक युवक ने युवती पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर अशोका गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Love Jihad Case in Bhopal: युवक का आरोप है कि एक मुस्लिम युवती ने इंस्टाग्राम और फेसबुक पर श्रेया सिलावट के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर पहले तो दोस्ती की, फिर धीरे-धीरे शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवक ने इससे मना किया तो युवती ने आत्महत्या और बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। युवक ने डर की वजह से आर्य समाज मंदिर में जबरन शादी करनी पड़ी। शिकायत में यह भी खुलासा किया है कि जिसने खुद को अविवाहित बताया था, वो निलोफर पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों की मां है। हालांकि महिला ने इस खारिज किया है। महिला ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसने दैहिक शोषण किया है और फंसाने के लए साजिश रच रहा है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।
एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक मुस्लिम युवती ने श्रेया सिलावट नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर दोस्ती की, फिर शादी का दबाव बनाकर आत्महत्या और बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी।
युवती पर क्या-क्या आरोप लगे हैं?
युवती पर पहचान छिपाने, पहले से विवाहित होने और जबरन आर्य समाज मंदिर में शादी करवाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?
अशोका गार्डन थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
युवती का पक्ष क्या है?
युवती ने युवक के आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा उस पर दैहिक शोषण और साजिश रचने का आरोप लगाया है।
क्या यह पहला मामला है?
नहीं, मध्यप्रदेश में लव जिहाद और धर्मांतरण के कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। यह एक और मामला है जो राजधानी भोपाल से सामने आया है।