Rajya Sabha Election candidates List || Image- ANI News File
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की घोषणा की है। यह घोषणा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा की गई। (MP BJP State Latest Appointments) जारी जानकारी के अनुसार चिकित्सा प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ और महिला एवं स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ के लिए नए प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों को संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने के तौर पर देखा जा रहा है।
पार्टी ने डॉ. विशाल बघेल को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है, जबकि मान सिंह यादव को खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई गई है। (MP BJP State Latest Appointments) वहीं ममता भदौरिया को महिला एवं स्व सहायता समूह प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और आने वाले चुनावों में पार्टी को इसका फायदा भी मिलेगा।