Madhya Pradesh Ki Rang Panchami: रंगपंचमी पर रंगों का जश्न! गेर पर्व मनाने सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, इस शहर ने रच दिया इतिहास
Madhya Pradesh Ki Rang Panchami: इंदौर में आज पारंपरिक गेर निकाली जा रही है, जिसे लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टेसू के फूलों से तैयार गुलाल से पूरा शहर रंगेगा और लाखों लोगों के इस उत्सव में शामिल हुए
rang panchami/ image source: ANI X HANDLE
Madhya Pradesh Ki Rang Panchami: भोपाल: रंग, गुलाल, ढोल-नगाड़ों की गूंज और उत्साह से सराबोर माहौल… पूरे मध्य प्रदेश में आज रंगपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर-शहर रंगों की बौछार, जुलूस और पारंपरिक गेर के साथ लोग मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। भोपाल से लेकर इंदौर, बरेली और खंडवा तक सड़कों पर रंगोत्सव की रौनक दिखाई दे रही है, वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है।
#WATCH | Indore, Madhya Pradesh: People in huge numbers gather on the streets to celebrate Rang Panchami
This festival is associated with Lord Krishna and his beloved Radha, and it is celebrated on the fifth day after Holi pic.twitter.com/knD2LeC8ma
— ANI (@ANI) March 8, 2026
Rang Panchami 2026: इंदौर की तर्ज पर भोपाल में रंगपंचमी की गेर
राजधानी भोपाल में इस बार इंदौर की तर्ज पर रंगपंचमी की गेर का भव्य आयोजन किया गया। पुराने भोपाल के बाजारों से चल समारोह निकल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी शामिल हैं। टैंकरों से रंगों की बौछार की जा रही है और ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। रंगपंचमी को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
Indore Rang Panchami: इंदौर के लोगों में उत्साह और जोश का सैलाब
इंदौर में आज पारंपरिक गेर निकाली जा रही है, जिसे लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टेसू के फूलों से तैयार गुलाल से पूरा शहर रंगेगा और लाखों लोगों के इस उत्सव में शामिल हुए। गेर के साथ फाग यात्रा भी निकली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मिसाइलों के जरिए करीब 200 फीट ऊंचाई तक रंग और पानी की बौछार की जाएगी। इस बार गेर में लट्ठमार होली का प्रदर्शन, राधा-कृष्ण की रसरंग प्रस्तुति और बांके बिहारी की ढोल वाली गेर भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की झांकी भी दिखाई जाएगी। पिछले तीन वर्षों से हर साल इस आयोजन में 5 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं।
रंगपंचमी में गेर की तैयारी, रहेगी पुलिस की नजर pic.twitter.com/qjWrfkeUcf
— IBC24 News (@IBC24News) March 8, 2026
Khandwa Phag Yatra: हिंदू समाज द्वारा फाग यात्रा निकाली जा रही है
खंडवा में होली से ज्यादा उत्साह रंगपंचमी को लेकर देखा जाता है। यहां सकल हिंदू समाज द्वारा फाग यात्रा निकाली जा रही है, जो नगर निगम तिराहे से शुरू होकर पार्वतीबाई धर्मशाला तक पहुंचेगी। इस दौरान हाई प्रेशर से करीब 200 फीट ऊंचाई तक गुलाल उड़ाया जाएगा। फाग यात्रा में लाइव ऑर्केस्ट्रा, बैंड, ढोल-ताशे और डीजे के साथ लोक गायक आनंदीलाल भावेल आदिवासी गीतों की प्रस्तुति देंगे। 30 कलाकारों की टीम आदिवासी नृत्य प्रस्तुत करेगी। इंदौर की तोप से टेसू, हल्दी, पलाश और चुकंदर जैसे प्राकृतिक रंगों की बारिश भी की जाएगी। सुरक्षा के लिए 350 पुलिसकर्मी तैनात हैं और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Ramanujganj Bee Attack News: अचानक टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड! कांग्रेसी नेता समेत कई लोग घायल, छत्तीसगढ़ के इस इलाके में मची अफरा-तफरी
- UK07 Rider Car Accident: ‘लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव’, रोते हुए इस फेमस यूट्यूबर ने लाइव वीडियो में अचानक बढ़ाई गाड़ी की स्पीड, फिर जो हुआ…
- Women’s Day 2026: महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों? क्या है इसके पीछे का इतिहास? जानिए वो दिलचस्प घटनाएं जो इसे बनाती हैं खास
- SDM Dog Bite Leave Application: SDM को उनके ही पालतू कुत्ते ने काटा, फिर 8 दिनों छुट्टी के लिए किया ये काम, आवेदन पत्र पढ़कर अफसरों के भी उड़ गए होश`

Facebook


