MP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौमस का मिजाज, कल से इतने दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

MP Weather Update: भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौमस का मिजाज, कल से इतने दिनों तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - March 26, 2026 / 07:16 AM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 07:17 AM IST

MP Weather Update || तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 27 से 29 मार्च तक तक होगी बारिश
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
  • लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

भोपाल: MP Weather Update मार्च का महीना खत्म होने वाला है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

3 दिन तक बारिश का अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Update मौसम विभाग ने 27, 28 और 29 मार्च को प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। सबसे ज्यादा प्रभाव उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में रहेगा।

आज कैसा रहेगा मौसम?

बता दें कि मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। आज आज उज्जैन, भोपाल, सागर और नर्मदापुरम संभाग में गर्मी ज्यादा रहेगी। वहीं कल जबलपुर में 36.1 डिग्री, इंदौर में 36 डिग्री, भोपाल में 35.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इसके अलावा ग्वालियर में तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़े:-

मध्यप्रदेश में कब तक बारिश का अलर्ट है?

27, 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

किन जिलों में सबसे ज्यादा असर होगा?

उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा।

तापमान कितना दर्ज किया गया है?

जबलपुर में 36.1°C, इंदौर में 36°C, भोपाल में 35.8°C और ग्वालियर में 35.1°C तापमान दर्ज हुआ।