MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए जताई संभावना

Ads

MP Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 मार्च से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 20 से ज्यादा जिलों के लिए जताई संभावना

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 07:11 AM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 07:11 AM IST

MP Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 26 मार्च से पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट
  • उत्तर-पश्चिमी भारत में दो नए वेदर सिस्टम सक्रिय
  • सोमवार को कई शहरों में तापमान 37°C तक पहुंचा

भोपाल: MP Weather Update मार्च का महीना खत्म होने वाला है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update News मौसम विभाग ने 26 मार्च से फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के संभागों के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी भारत में दो नए सिस्टम एक्टिव हो रहे है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 26 से आंधी-बारिश का जारी किया है।

सोमवार को कैसा रहा मौसम

सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में भीषण गर्मी दर्ज की गई. जहां प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 37.7° सेल्सियस, रायसेन में 37.6°, रतलाम में 37.2°, खरगोन 36.0°, खजुराहो और नरसिंहपुर 36.0° और धार में 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में बारिश कब से शुरू होगी?

मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से बारिश और आंधी का असर देखने को मिलेगा।

किन जिलों में बारिश का असर ज्यादा होगा?

खासतौर पर पूर्वी मध्यप्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है।

क्या गर्मी का असर कम होगा?

हां, बारिश और आंधी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।