MP Weather Update News: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

MP Weather Update News: दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 09:18 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 09:18 AM IST

MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 27 और 28 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में असर ज्यादा दिखेगा
  • गर्मी और बारिश दोनों का मिश्रित असर प्रदेश में देखने को मिलेगा

भोपाल: MP Weather Update News मार्च का महीना खत्म होने वाला है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट

MP Weather Update News मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को प्रदेश में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च को उत्तर-पश्चिमी भारत में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में देखने को मिलेगा। 28 मार्च को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। यह भी असर दिखाएगा।

आज कैसा रहेगा मौसम

बता दें कि मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। आज प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, वहीं कई हिस्सों में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी।

इन्हें भी पढ़े:-

मध्यप्रदेश में बारिश कब होगी?

27 और 28 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

किन जिलों में ज्यादा असर होगा?

ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में।

आज का मौसम कैसा रहेगा?

कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, वहीं कई जगहों पर गर्मी तेज होगी।