MP Weather Today/Image Source: IBC24 File
भोपाल: MP Weather Today मार्च का लगभग आधा महीना निकल गया है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, 18 मार्च से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो गया। जिसका असर अब कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 34 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही आज सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी में ओले गिरने के आसार है।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां 18 मार्च से साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के चलते मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बात करें गुरुवार की तो राजधानी भोपाल में देर रात तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। जिस्से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।