MP Weather Update: भीषण गर्मी के बाद फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ads

MP Weather Update: भीषण गर्मी के बाद फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 08:41 AM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 08:41 AM IST

MP Weather Update | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 26 मार्च से पूर्वी मध्यप्रदेश के 20+ जिलों में बारिश का अलर्ट
  • रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित कई शहरों में तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ
  • नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से मौसम में अचानक बदलाव की संभावना

भोपाल: MP Weather Update मार्च का महीना खत्म होने वाला है और मार्च के शुरुआत में ही देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दोपहर होते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे ​लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। तो वहीं कई हिस्सों में अभी भी बर्फबारी और बारिश का दौर थमा नहीं है। वहीं बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी

MP Weather Update News मौसम विभाग ने 26 मार्च से फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश के संभागों के 20 से ज्यादा जिलों में देखने को मिलेगा।

रविवार को अधिकांश शहरों में 32 डिग्री के पार ही रहा तापमान

बात करें रविवार की तो यहां अधिकांश शहरों में तापमान 32 डिग्री के पार ही रहा। उज्जैन में 34 डिग्री, इंदौर में 33.3 डिग्री, भोपाल में 33 डिग्री, ग्वालियर में 31.8 डिग्री और जबलपुर में 31.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट कब जारी हुआ है?

मौसम विभाग ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा?

पूर्वी मध्यप्रदेश के 20 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना है।

रविवार को तापमान कितना दर्ज किया गया?

उज्जैन में 34°C, इंदौर में 33.3°C, भोपाल में 33°C, ग्वालियर में 31.8°C और जबलपुर में 31.3°C दर्ज हुआ।