MP BJP MLA Meeting: बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक आज, CM हाउस में शाम 7 बजे जुटेंगे सभी विधायक, सौंपी जाएगी ये बड़ी जिम्मेदारियां

Ads

MP BJP MLA Meeting: बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक आज, CM हाउस में शाम 7 बजे जुटेंगे सभी विधायक, सौंपी जाएगी ये बड़ी जिम्मेदारियां

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 10:38 AM IST

MP BJP MLA Meeting/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • BJP विधायक दल की अहम बैठक
  • शाम 7 बजे से सीएम हाउस में होगी बैठक
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में होगी बैठक

भोपाल: MP BJP MLA Meeting: भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 7 बजे सीएम हाउस में आयोजित की जाएगी। बैठक विधायक दल के नेता एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होगी।

भोपाल में आज BJP विधायक दल की अहम बैठक (Madhya Pradesh Budget Session 2026)

MP BJP MLA Meeting: बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी। विशेष रूप से बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों और आरोपों का प्रभावी जवाब देने को लेकर चर्चा होगी। विभागवार बजट चर्चा में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे और बैठक को संबोधित करेंगे। इसके अलावा संगठन के आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा किए जाने की संभावना है।

‘देश के किसी राज्य का यह पहला ‘रोलिंग बजट’ (BJP Leaders Meeting Bhopal)

MP BJP MLA Meeting: बता दें की मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे देश का पहला “रोलिंग बजट” बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक साल का नहीं, बल्कि आगामी दो वर्षों के विकास का खाका है। (Dr Mohan Yadav Budget Speech) वर्ष 2026–27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वर्ष कृषि को समर्पित है और किसान कल्याण के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि रखी गई है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य 30 प्रतिशत की विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है और पूंजीगत व्यय का बेहतर प्रबंधन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से विकास कर रहा है। यह बजट ज्ञान आधारित है और इसमें ‘आई फॉर इंडस्ट्रीज’ को भी जोड़ा गया है, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट समृद्ध, सुखद, संपन्न और सांस्कृतिक मध्यप्रदेश के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अहम कदम है।

यह भी पढ़ें

"BJP विधायक दल की बैठक" का मुख्य एजेंडा क्या है?

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बजट सत्र की रणनीति तय करना और विपक्ष के सवालों का प्रभावी जवाब देने की तैयारी करना है।

"मध्य प्रदेश बजट सत्र 2026" को लेकर क्या चर्चा होगी?

विभागवार बजट चर्चा में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपने पर विशेष फोकस रहेगा।

"सीएम मोहन यादव बैठक" में कौन-कौन शामिल होंगे?

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठन के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।