MP Board 12th Exam 2026: आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

Ads

MP Board 12th Exam 2026: आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, सुबह इतने बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, ये सामान ले जाना प्रतिबंधित, जान लीजिए नियम..

  • Reported By: Harpreet Kaur

    ,
  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 06:26 AM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 06:28 AM IST

MP Board 12th Exam 2026/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • भोपाल से शुरू हुई मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा
  • 16 लाख छात्रों की अग्निपरीक्षा आज से
  • कक्षा 12वीं अंग्रेजी से शुरुआत

भोपाल: MP Board 12th Exam 2026:ध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा आज से शुरू हो गई है। कक्षा 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय से शुरू हुआ। पूरे प्रदेश में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे। प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और थानों से प्रश्न-पत्र निकालने तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

आज से 12वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत (MP Board Exam 2026)

MP Board 12th Exam 2026: कक्षा 10वीं की परीक्षा में लगभग 9 लाख 7 हजार और कक्षा 12वीं की परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र शामिल होंगे। भोपाल में कक्षा 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा देंगे। शहर में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

इंदौर जिले में आज से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का है। परीक्षा के लिए जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंदौर में 44 हजार से ज्यादा विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें

"MP Board Exam 2026" आज कब से शुरू हुई?

A1. मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू हो गई है। कक्षा 12वीं का पहला पेपर अंग्रेजी विषय से शुरू हुआ।

"MP Board Exam 2026 Exam Centers" कितने बनाए गए हैं?

A2. पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भोपाल में 104 और इंदौर में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

"MP Board Exam 2026 Safety Measures" क्या हैं?

A3. नकल रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और प्रश्न-पत्र थानों से लेकर परीक्षा केंद्र तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

शीर्ष 5 समाचार