MP Bus Strike News: होली पर बस चलेंगी या नहीं…बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई या नहीं? कल देर रात सीएम से की थी मुलाकात, जानिए क्या हुआ फैसला

Ads

MP Bus Strike News: होली पर बस चलेंगी या नहीं...बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म हुई या नहीं? कल देर रात सीएम से की थी मुलाकात, जानिए क्या हुआ फैसला

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 08:54 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 08:56 AM IST

MP Bus Strike News/Image Source: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • MP में बसों का चक्काजाम टला
  • CM से मुलाकात के बाद बदला फैसला
  • 2 मार्च की हड़ताल फिलहाल स्थगित

भोपाल: MP Bus Strike News:  मध्यप्रदेश में नई परिवहन नीति को लेकर बस ऑपरेटर्स और सरकार के बीच जारी तनातनी के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 2 मार्च से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल और चक्काजाम का फैसला फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। होली त्योहार के बीच प्रदेशभर के बस ऑपरेटर्स ने नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से चक्काजाम करने का ऐलान किया था। उनका कहना था कि नई नीति से निजी बस संचालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा और संचालन प्रभावित होगा।

नई परिवहन नीति पर बस ऑपरेटर्स का विरोध (Madhya Pradesh New Transport Policy)

MP Bus Strike News:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिले, इसके लिए हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस लक्ष्य के लिए हम कटिबद्ध हैं। सबके हितों की रक्षा हो और लोक परिवहन सेवा भी निर्बाध रूप से चलती रहे, यही हमारा ध्येय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं, पर इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं/कठिनाई का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी शंकाओं/कठिनाईयों/समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए।

2 मार्च की हड़ताल फिलहाल स्थगित (MP Bus Strike 2 March)

MP Bus Strike News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सकारात्मक बातचीत, अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा एवं उपर्युक्त सूचना/अधिसूचना को होल्ड करने का आश्वासन मिलने के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने आगामी 2 मार्च 2026 से प्रारंभ होने वाली बस हड़ताल वापस ले लेने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने विषय का संतोषजनक समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हृदय से आभार भी जताया। बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें

"Madhya Pradesh New Transport Policy" क्या है?

यह राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नई परिवहन नीति है, जिसका उद्देश्य परिवहन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है। हालांकि निजी बस ऑपरेटर्स का कहना है कि इससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा।

"MP Bus Strike 2 March" क्यों स्थगित की गई?

मुख्यमंत्री से बातचीत और सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद बस ऑपरेटर्स ने 2 मार्च से प्रस्तावित हड़ताल और चक्काजाम को फिलहाल टालने का फैसला किया है।

"MP Bus Operators Protest" का आम जनता पर क्या असर पड़ता?

अगर हड़ताल होती तो प्रदेशभर में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बाधित होतीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता, खासकर होली जैसे त्योहार के दौरान।