Ujjain Kinnar Aghori Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

Ads

Ujjain Kinnar Aghori Kali Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 02:34 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 02:34 PM IST

Ujjain Kinnar Aghori Video Viral: किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो / Image: Instagram Video

HIGHLIGHTS
  • उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट का कथित वीडियो वायरल
  • वीडियो को लेकर संत समाज में विरोध
  • किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि जलती चिता के पास नजर आ रही

उज्जैन: Ujjain Kinnar Aghori Kali Video Viral सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही है। कोई बाबा महाकाल को जल चढ़ाने लंबी दूरी से कांवर लेकर उज्जैन पहुंच रहा है तो कोई विदेश से दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहा है। लेकिन इस बीच चक्रतीर्थ श्मशान घाट से किन्नर अघोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में किन्नर अघोरी काली उर्फ नंद गिरि जलती चीता से निकालकर मांस खाते हुए नजर आ रहीं हैं। ये वीडियो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अघोरी काली का वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज में विरोध देखने को मिल रहा है और काली के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

किन्नर अघोरी ने खाया जलती चिता का मांस

Ujjain Kinnar Aghori Kali Video Viral सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि काली उर्फ नंद गिरि हाथ में तलवार लेकर श्मशान में जल रही चिता के पास पहुंचती है। इस दौरान अघोरी काली ने पूरे तन पर भस्म रमाया हुआ है। अपने वीडियो में वो इंसान को खाने की बात करती हैं। वीडियो में वह कुछ मंत्र बोलने के बाद तलवार चिता के अंदर डालती हैं और कथित रूप से मांस का टुकड़ा निकालती दिखाई देती हैं। इसके बाद वह उसे कच्चा खाती हैं। काली ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट digambarladyaghorinagasadhvi पर शेयर किया है। वीडियो में वह कथित मांस को गर्म और स्वादिष्ट बताती हैं। साथ ही लोगों को उनसे बचकर रहने की चेतावनी देती हैं। वीडियो के अंत में वह पेट भरने की बात भी कहती हैं।

किन्नर अघोरी काली का ​संत समाज ने किया विरोध

किन्नर अघोर काली का वीडियो वायरल होने के बाद संत समाज में भारी विरोध देखने को मिल रहा है। संत समाज ने काली की इस करतूत को अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ बताया है। महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरि ने कहा कि अघोर की अपनी मर्यादा है और तंत्र क्रियाओं को गोपनीय रखना जरूरी है। उनका सार्वजनिक प्रदर्शन उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी प्रतिष्ठा और प्रचार के लिए इस तरह की गतिविधियों का प्रसारण वैदिक परंपरा के अनुरूप नहीं है। आधुनिक समाज में मानव मांस खाने जैसी गतिविधि को नरपिशाची प्रवृत्ति के रूप में देखा जाता है।

शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग

वहीं, अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने सनातन और अघोर परंपरा के नाम पर पाखंड फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि वीडियो में महिला जलती चिता के बेहद करीब जाकर धारदार हथियार से चिता की सामग्री और कथित मानव अवशेषों के साथ छेड़छाड़ करती दिखाई दे रही हैं।

ये भी पढ़ें

उज्जैन में किन्नर अघोरी काली का कौन सा वीडियो वायरल हो रहा है?

वायरल वीडियो में काली उर्फ नंद गिरि चक्रतीर्थ श्मशान घाट में जलती चिता के पास नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कथित रूप से चिता से कुछ निकालकर खाते हुए दिखाई देती हैं।

किन्नर अघोरी काली ने वीडियो कहां शेयर किया था?

दिए गए विवरण के अनुसार वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

संत समाज ने वीडियो का विरोध क्यों किया?

संत समाज का कहना है कि अघोर परंपरा की अपनी मर्यादा और गोपनीयता होती है। धार्मिक एवं तांत्रिक गतिविधियों को इस तरह सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना उचित नहीं है।

क्या किन्नर अघोरी काली के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है?

हां। अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

क्या वीडियो में दिख रहा मांस मानव मांस है?

वीडियो में ऐसा दावा किया गया है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे फिलहाल कथित मानव अवशेष/मांस के तौर पर ही बताया जाना उचित है।