ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का शेयर पहले दिन के कारोबार में 15 प्रतिशत चढ़ा

Ads

ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का शेयर पहले दिन के कारोबार में 15 प्रतिशत चढ़ा

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 05:15 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) एकीकृत सोना और चांदी मंच ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर सोमवार को 788 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 15 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी शेयर 956 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 21.31 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 29.31 प्रतिशत बढ़कर 1,019 रुपये तक पहुंच गया। अंत में यह 15.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 907.75 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 961 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 21.95 प्रतिशत अधिक है। अंत में यह 15.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 908.15 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,294.43 करोड़ रुपये रहा।

ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 105.78 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 825 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 750 से 788 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

आईपीओ में 620 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए गए थे, जबकि 205 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल थी।

भाषा योगेश अजय

अजय