OP Rajbhar Statement: अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- जाट लिखकर बेटे की लाश पर राजनीति करना सौदागरी

Ads

OP Rajbhar Statement: अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- जाट लिखकर बेटे की लाश पर राजनीति करना सौदागरी

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 02:19 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 02:20 PM IST

OP Rajbhar Statement: अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद राजभर का अखिलेश पर वार, बोले- जाट लिखकर बेटे की लाश पर राजनीति करना सौदागरी /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • दो आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर के बाद राजभर ने अखिलेश पर तीखा हमला बोला
  • राजभर ने हत्या के मामले को जातीय रंग देकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए इसे संवेदना नहीं बल्कि “सौदागरी” बताया
  • अंकित की हत्या के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमाया था और अब पुलिस कार्रवाई के बाद बयानबाजी तेज हो गई है

लखनऊ। OP Rajbhar Statement: अंकित बालियान हत्याकांड (Ankit Balyan Murder Case) के दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने अखिलेश पर हत्या के मामले को जातीय रंग देकर राजनीति करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया पर लिखी एक पोस्ट में ओपी राजभर ने कहा, ‘अखिलेश जी, खबर पता चल गई ना? जिस अंकित बालियान की हत्या पर आप राजनीति करना चाहते थे, उसके हत्यारे वहीं पहुंच गए, जहां उनकी जगह थी।’ राजभर ने आगे कहा कि किसी बेटे की लाश पर जाट लिखकर राजनीति करना संवेदना नहीं, बल्कि सौदागरी है।

OP Rajbhar Statement उन्होंने कहा कि हत्या मानवता के खिलाफ अपराध है और उसे किसी जाति या गोत्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। राजभर ने अखिलेश यादव पर चुनाव को देखते हुए जाट समाज की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जाट तब याद आया, जब चुनाव नजदीक आने लगे।

राजभर ने कहा कि जनता एक तरफ विपक्ष की जातीय राजनीति को देख रही है तो दूसरी तरफ पुलिस और सरकार की कार्रवाई को भी देख रही है।

अंकित बालियान की हत्या के बाद गरमाई थी राजनीति (UP Encounter News)

OP Rajbhar Statement बता दें कि यूपी के शामली में 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में आ गया था। अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए थे और अंकित बालियान की जाति को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को सीधे निशाने पर लिया है।

ये भी पढ़ें

अंकित बालियान हत्याकांड कब हुआ था?

खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शामली में 26 अगस्त को अंकित बालियान की हत्या की गई थी।

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर क्या आरोप लगाया?

ओपी राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने हत्या के मामले को जातीय रंग देकर राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की।

अंकित हत्याकांड के आरोपियों के साथ क्या हुआ?

खबर के अनुसार मामले के दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनकाउंटर कार्रवाई की।

अंकित बालियान हत्याकांड पर राजनीति क्यों गरमाई?

हत्या के बाद विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने कानून-व्यवस्था और जातीय पहलुओं को लेकर सरकार और एक-दूसरे पर सवाल उठाए, जिससे मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया।

ओपी राजभर ने जातीय राजनीति को लेकर क्या कहा?

राजभर ने कहा कि हत्या को जाति या गोत्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए और इसे मानवता के खिलाफ अपराध के रूप में देखना चाहिए।