IPS Officer Shefeen Ahmed Passes Away || Image- The Buck Stopper
तिरुवनंतपुरम: केरल मूल के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी शेफीन अहमद के. का निधन हो गया। 2003 बैच के अधिकारी शेफीन अहमद 50 वर्ष के थे वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। (IPS Shefeen Ahmed Passes Away) IPS अहमद आईजी, क्राइम ब्रांच और साइबर क्राइम के पद पर तैनात थे। इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
शेफीन अहमद के पिता सीआईटीयू नेता हबीब हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद UPSC परीक्षा पास की थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने ओडिशा पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली। शेफीन अहमद डेपुटेशन पर केरल में भी सेवाएं दे चुके थे। इस दौरान उन्होंने तिरुवनंतपुरम ग्रामीण जिले के जिला पुलिस अहम समेत कई पदों पर काम किया था।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शेफीन अहमद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शेफीन अहमद के असामयिक निधन से वह बेहद दुखी हैं। राज्य और ओडिशा पुलिस के लिए उनकी समर्पित सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा। (IPS Shefeen Ahmed Passes Away) मुख्यमंत्री ने उनके परिवार, सहयोगियों और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने बताया कि शेफीन अहमद ने लंबे समय तक कैंसर से बहादुरी के साथ लड़ाई लड़ी। उन्हें 2025 की शुरुआत में कैंसर का पता चला था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन करीब तीन-चार महीने पहले उनकी हालत फिर बिगड़ गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
शेफीन अहमद के पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह करीब 11 बजे वट्टियोरकावु स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को उनके पैतृक गांव ओचिरा, कोल्लम ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
Deeply saddened by the passing of @shefeenahamed K, IPS, IG of Police, CID-CB, Odisha, who lost his battle with cancer this morning in Thiruvananthapuram at just 50.
I came to know Shefeen during his deputation to Kerala, when he served as Rural SP of Thiruvananthapuram. He was… pic.twitter.com/dHc9pqZHJW
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 31, 2026
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी
फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा
अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल
मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं
होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया