MP1101 Tractor Rally: 1101 ट्रैक्टर और हज़ारों किसान, राजधानी में खुद ट्रैक्टर चलाकर मुख्यमंत्री ने किया ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का शुभारंभ,जानें 2026 क्यों है किसानों के लिए खास

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ किया। राज्य भर से 1100 से अधिक ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली किसानों के उत्साह और सहयोग का प्रतीक बन गई है।

MP1101 Tractor Rally: 1101 ट्रैक्टर और हज़ारों किसान, राजधानी में खुद ट्रैक्टर चलाकर मुख्यमंत्री ने किया ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ का शुभारंभ,जानें 2026 क्यों है किसानों के लिए खास

MP1101 Tractor Rally/ Image Source; AI GENERATED

Modified Date: January 11, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: January 11, 2026 2:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ।
  • 1100+ ट्रैक्टरों के साथ बड़ी रैली आयोजित।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।

भोपाल: मध्य प्रदेश के कृषि इतिहास में आज 11 जनवरी को एक नया अध्याय जुड़ गया है। (CM Mohan Yadav ) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित एक भव्य किसान सम्मेलन में वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ (Krishak Kalyan Varsh 2026) के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन का शुभारंभ किया, इस आयोजन में प्रदेश भर से हज़ारों किसान 1101 ट्रेक्टर के साथ शामिल हुए।

1101 ट्रैक्टरों की महा-रैली

इस आयोजन में 1101 ट्रैक्टरों की विशाल रैली निकली गई । प्रदेश के कोने-कोने से किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ भोपाल के आरटीओ (RTO) ऑफिस के पास जमा हुए। (1101 Tractor Rally ) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही खुद भी (Mohan Yadav Tractor Drive) ट्रैक्टर चलकर रैली की शुरुआत की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

हज़ारों ट्रैक्टरों और किसानों की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।( Farmer Schemes 2026 )सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का रोडमैप पेश किया। उन्होंने किसानों को भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी देते हुए बताया कि ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ के तहत प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

 

इन्हें भी पढ़ें :-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.