शह मात The Big Debate: शहर-गांव में चुनाव.. ‘एक साथ’ वाला दांव! कांग्रेस ने जताई गड़बड़ी की आशंका, क्या स्थानीय चुनाव तय करेगा में इलेक्शन का मूड?

MP Election Politics: मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है।

शह मात The Big Debate: शहर-गांव में चुनाव.. ‘एक साथ’ वाला दांव! कांग्रेस ने जताई गड़बड़ी की आशंका, क्या स्थानीय चुनाव तय करेगा में इलेक्शन का मूड?

MP Election Politics/Image Credit: IBC24

Modified Date: August 25, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: August 25, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है।
  • राज्य निर्वाचन आयोग दोनों चुनावों को एक साथ कराने के विकल्प पर मंथन कर रहा है।
  • बैठक में पंचायत चुनाव EVM से कराने के विकल्प पर भी चर्चा संभव है।

MP Election Politics: भोपाल: मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर बड़ी तैयारी शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग दोनों चुनावों को एक साथ कराने के विकल्प पर मंथन कर रहा है। मकसद है लंबे समय तक लागू रहने वाली आचार संहिता को कम करना और विकास कार्यों पर पड़ने वाले असर को रोकना। इसी सिलसिले में 16 और 17 सितंबर को रायपुर में अंतर-राज्यीय राज्य निर्वाचन आयुक्तों की बैठक होगी, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त भी शामिल होंगे। बैठक में पंचायत चुनाव EVM से कराने के विकल्प पर भी चर्चा संभव है। इस मुद्दे पर सियासत गरमाने लगी है। बीजेपी इसे समय बचाने और लंबी आचार संहिता से राहत देने वाली पहल बता रही है। तो कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए गड़बड़ी की आशंका जताई है।

MP Election Politics:  नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने पर फिलहाल अंतिम फैसला नहीं हुआ है। नजर सितंबर की बैठक पर है, क्या मध्य प्रदेश में चुनावी व्यवस्था बदलेगी, या निकाय और पंचायत चुनाव पहले की तरह अलग-अलग होंगे? सवाल है कि क्या एक साथ दोनों चुनाव से विकास को रफ्तार मिलेगी, या चुनावी प्रक्रिया में नई उलझनें और आशंकाएं पैदा होंगी?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.