MLA Umakant Sharma Accident News: इस दिग्गज भाजपा विधायक का हुआ एक्सीडेंट, सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरी कार, घायल अवस्था में ले जाया गया अस्पताल

MLA Umakant Sharma Accident News: सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में विधायक घायल हुए हैं।

MLA Umakant Sharma Accident News: इस दिग्गज भाजपा विधायक का हुआ एक्सीडेंट, सड़क से उतरकर गड्ढे में गिरी कार, घायल अवस्था में ले जाया गया अस्पताल

MLA Umakant Sharma Accident News/Image Credit: X Handle

Modified Date: August 25, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: August 25, 2026 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई।
  • बाइक सवार को बचाने के दौरान विधायक की कार सड़क से उतर गई और गड्ढे में जा गिरी।
  • दुर्घटना में विधायक उमाकांत शर्मा घायल हो गए हैं।

MLA Umakant Sharma Accident News: विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा भोपाल के निपानिया जाट के पास हुआ, जहां बाइक सवार को बचाने के दौरान विधायक की कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और गड्ढे में जा गिरी।

घायल हुए विधायक उमाकांत शर्मा

MLA Umakant Sharma Accident News: दुर्घटना में विधायक उमाकांत शर्मा घायल हो गए हैं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक बाइक सवार के सामने आने के बाद उसे बचाने की कोशिश में कार चालक ने वाहन को दूसरी दिशा में मोड़ा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और विधायक को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। फिलहाल विधायक का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे को लेकर पुलिस ने भी जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.